सोनिया गांधी ने थपथपाई ममता बनर्जी की पीठ, INDIA ब्लॉक में दिखी नई बॉन्डिंग, SIR पर विपक्ष का बड़ा प्लान
SIR और वोट चोरी के मुद्दे पर इंडिया गठबंधन की बैठक में दो दिग्गज महिला नेताओं की बॉन्डिंग ने सबका ध्यान खींच लिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता के तेवरों पर सोनिया गांधी ने मुस्कुराते हुए मेज थपथपाई और फिर पीठ थपथपाकर हौसला बढ़ाया। कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर लिखा - निडर नेता लड़ने वालों की हौसलाअफजाई भी करते हैं।
नई दिल्ली। SIR और वोट चोरी के खिलाफ इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक के बाद जो तस्वीर सबसे ज्यादा वायरल हो रही है, वो है सोनिया गांधी और ममता बनर्जी की बॉन्डिंग की।
ममता बोलीं, सोनिया ने थपथपाई पीठ
प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता बनर्जी ने गरजते हुए कहा कि विपक्ष की इस लड़ाई में NGO, छात्रों, युवाओं, महिलाओं, सिविल सोसाइटी और पत्रकारों को साथ आना चाहिए। हम लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए लड़ते रहेंगे।
बगल में बैठीं सोनिया गांधी ये सुनकर मुस्कुरा रही थीं। उन्होंने सिर हिलाकर समर्थन दिया, मेज थपथपाई और फिर ममता की ओर झुककर उनकी पीठ थपथपा दी।
कांग्रेस ने इस पल का वीडियो X पर शेयर करते हुए लिखा, "निडर और जुझारू नेता सिर्फ लड़ते नहीं हैं, बल्कि लड़ने वालों की हौसलाअफजाई भी करते हैं।" सुप्रिया श्रीनेत ने भी वीडियो शेयर किया।
5 साल बाद फिर दिखी नजदीकी
वैसे तो बंगाल में कांग्रेस और TMC के बीच तलवारें खिंची रहती हैं, लेकिन सोनिया और ममता की पर्सनल बॉन्डिंग पुरानी है। जून में पिछली INDIA ब्लॉक मीटिंग में दोनों के गले मिलने का वीडियो वायरल हुआ था, अगले दिन ममता 10 जनपथ जाकर सोनिया से मिली थीं - 5 साल बाद पहली वन-टू-वन मीटिंग।
विपक्ष का अगला प्लान क्या?
बुधवार की बैठक में खरगे, राहुल, सोनिया, ममता, अभिषेक बनर्जी समेत कई नेता थे। DMK और AAP नहीं आए। खरगे ने 2 अक्टूबर से देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। SIR के खिलाफ विपक्ष अब सड़क पर उतरने वाला है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)