Delhi CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले 1500 हिरासत में, ध्रुव राठी समेत CJP के फाउंडर एयरपोर्ट पर पकड़े गए, मेट्रो-ट्रेनें बंद
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR प्रक्रिया रोकने की मांग को लेकर CJP का आज जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन। पुलिस ने अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरव दास को एयरपोर्ट पर और यूट्यूबर ध्रुव राठी समेत 1500 लोगों को हिरासत में लिया। जंतर-मंतर छावनी में तब्दील, ड्रोन से निगरानी, कई ट्रेनें कैंसिल, मेट्रो स्टेशन बंद। अभिजीत दीपके ने वीडियो मैसेज में कहा- हिरासत से नहीं डरता, चाहे NSA-UAPA लगा दो। कई रास्तों पर डायवर्जन।
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आज के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा है। CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR को रोकने की मांग पर हो रहे इस प्रदर्शन में अब तक 1500 लोग हिरासत में लिए जा चुके हैं।
बड़े अपडेट:
फाउंडर एयरपोर्ट पर पकड़े गए: CJP फाउंडर अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही हिरासत में ले लिया गया। यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी पकड़ा गया है।
दीपके का वीडियो मैसेज: देर रात जारी वीडियो में दीपके ने कहा, "कल हमारा मार्च है। मुझे एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया जाएगा या बाद में, पता नहीं। लेकिन मैं झुकने वाला नहीं हूं। सरकार हम पर NSA या UAPA लगा सकती है, फिर भी लोकतंत्र बचाने के लिए प्रदर्शन नहीं रुकेगा।"
ट्रैफिक डायवर्जन: पुलिस ने आज सुबह 6 बजे से नई दिल्ली और मध्य दिल्ली में डायवर्जन लगाया है। बाराखंबा रोड टी-पॉइंट, गोल डाकखाना, पटेल चौक, जय सिंह रोड-अशोका रोड, RML गोलचक्कर, संसद मार्ग टी-पॉइंट प्रभावित हैं। लोगों से अतिरिक्त समय लेकर निकलने की अपील।
LIVE Reaction:
16:35 PM - सोनम वांगचुक: बोले- दिल्ली अघोषित इमरजेंसी में है। शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को पहले से हिरासत में लेना दुखद है।
16:24 PM - प्रियंका गांधी: पोस्ट कर कहा- "भारत में अब लोकतंत्र नहीं रहा, ये मोदी-शाह की तानाशाही है। 254 सांसदों के साथ मारपीट कर हिरासत में लिया, राजधानी को सील कर दिया, ट्रेन-मेट्रो रोक दी, इंटरनेट बंद।"
16:18 PM - रविशंकर प्रसाद (BJP): कहा- "भारतीय लोकतंत्र ने अराजकता को नाकाम किया। देश संसद से चलेगा, सड़कों से नहीं। असम, नंदीग्राम, पुडुचेरी में बीजेपी जीती, जब दिल्ली में बवाल चल रहा था।"
16:10 PM - बिजेंद्र यादव (बिहार डिप्टी CM): बोले- "इससे क्या होगा? जो वोट चोरी की बात करते हैं, वे इसी सिस्टम से जीते हैं। पहले इस्तीफा दें, फिर आंदोलन करें।"
जंतर-मंतर के आसपास भारी फोर्स, ड्रोन से नजर रखी जा रही है। दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें कैंसिल और कई मेट्रो स्टेशन बंद हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)