बिहार बाढ़: कमला ट्रस्ट ने 4000 परिवारों को बांटा भोजन, निदर्शना गोवानी ने CM सम्राट चौधरी को सौंपा चेक

कमला अंकिबाई घमंडीराम गोवानी ट्रस्ट ने 'कमला विद बिहार' अभियान के तहत बिहार के बाढ़ पीड़ितों की मदद की। ट्रस्ट की ट्रस्टी निदर्शना गोवानी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर राहत कार्यों की जानकारी दी और CM राहत कोष में सहयोग के लिए चेक सौंपा। ट्रस्ट ने वैशाली के सतियारा घाट और आरा के पीपराटी में 4000 परिवारों को भोजन और राहत सामग्री बांटी। 1969 से सक्रिय ट्रस्ट पहले महाराष्ट्र और असम में भी राहत कार्य कर चुका है।

Oct 10, 2026 - 16:26
Updated: 17 days ago
0 4
बिहार बाढ़: कमला ट्रस्ट ने 4000 परिवारों को बांटा भोजन, निदर्शना गोवानी ने CM सम्राट चौधरी को सौंपा चेक
बिहार बाढ़: कमला ट्रस्ट ने 4000 परिवारों को बांटा भोजन, निदर्शना गोवानी ने CM सम्राट चौधरी को सौंपा चेक
बिहार बाढ़: कमला ट्रस्ट ने 4000 परिवारों को बांटा भोजन, निदर्शना गोवानी ने CM सम्राट चौधरी को सौंपा चेक

पटना, बिहार: कमला अंकिबाई घमंडीराम गोवानी ट्रस्ट ने बिहार के बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए अपनी पहल ‘कमला विद बिहार’ के अंतर्गत राहत एवं सेवा कार्य किए। इसी क्रम में ट्रस्ट की ट्रस्टी निदर्शना गोवानी ने बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी से मुलाकात की और उन्हें ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे राहत कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहयोग हेतु चेक भी प्रदान किया। मुख्यमंत्री जी ने ट्रस्ट के सेवा कार्यों की सराहना की।

बिहार के बाढ़ प्रभावित परिवारों तक पहुँची राहत

‘कमला विद बिहार’ अभियान के अंतर्गत ट्रस्ट की टीम ने बिहार के दो क्षेत्रों में भोजन एवं राहत सहायता पहुँचाई। वैशाली जिले के नवानगर स्थित सतियारा घाट में लगभग 2,000 परिवारों तथा आरा जिले के पीपराटी गाँव में लगभग 2,000 परिवारों को भोजन उपलब्ध कराया गया। इसके साथ ही प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण भी किया गया।

इस पहल का उद्देश्य बाढ़ से प्रभावित परिवारों को कठिन परिस्थितियों में आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना और संकट की घड़ी में उनके साथ खड़े रहना है।

महाराष्ट्र से असम और अब बिहार तक सेवा की निरंतर यात्रा

कमला अंकिबाई घमंडीराम गोवानी ट्रस्ट वर्ष 1969 से स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, मानवीय सहायता एवं सामाजिक कल्याण के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत है।

प्राकृतिक आपदाओं के समय जरूरतमंद परिवारों की सहायता की इसी प्रतिबद्धता के तहत ट्रस्ट ने महाराष्ट्र में राहत एवं सेवा कार्य किए। इसके बाद ‘कमला विद असम’ अभियान के अंतर्गत असम के बाढ़ प्रभावित जोरहाट और शिवसागर क्षेत्रों में राहत कार्य किए गए। वहाँ प्रभावित परिवारों के बीच आवश्यक राहत सामग्री एवं घरेलू उपयोग की वस्तुओं का वितरण किया गया, ताकि उन्हें दैनिक जीवन की जरूरी आवश्यकताओं में सहयोग मिल सके।

इसी सेवा-यात्रा को आगे बढ़ाते हुए ट्रस्ट ने बिहार में ‘कमला विद बिहार’ अभियान के माध्यम से राहत एवं भोजन सहायता पहुँचाई है।

बिहार में आगे भी जारी रहेंगे सेवा कार्य

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी से मुलाकात के दौरान निदर्शना गोवानी ने बिहार में किए गए राहत कार्यों की जानकारी साझा की। ट्रस्ट का उद्देश्य तत्काल राहत पहुँचाने के साथ-साथ आवश्यकता के अनुसार आगे भी प्रभावित परिवारों के लिए सहयोग के अवसर तलाशना है।

कमला ट्रस्ट ने बिहार में सामाजिक कल्याण, मानवीय सहायता, राहत एवं पुनर्वास से जुड़े कार्यों में अपनी भूमिका आगे भी जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है। ट्रस्ट का प्रयास रहेगा कि जरूरतमंद परिवारों की आवश्यकताओं के अनुरूप उन्हें यथासंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

कमला ट्रस्ट का मानना है कि आपदा के समय सरकार, प्रशासन, सामाजिक संस्थाओं और समाज के सामूहिक प्रयासों से प्रभावित परिवारों को बेहतर सहायता मिल सकती है। इसी भावना के साथ ट्रस्ट अपनी सेवा गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User