मुंबई के शिवाजी पार्क में CEC के इस्तीफे को लेकर CJP का जेल भरो आंदोलन, खचाखच भरी भीड़, नसीरुद्दीन शाह भी पहुंचे
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मुंबई के शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का जेल भरो आंदोलन शुरू हो गया है। पार्क में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। CJP ने ट्वीट कर कहा- एक इंच भी जगह खाली नहीं। प्रोटेस्ट में बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह भी शामिल हुए।
मुंबई। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मुंबई के शिवाजी पार्क में जबरदस्त प्रदर्शन शुरू हो गया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले जेल भरो आंदोलन चल रहा है, जिसमें भारी भीड़ उमड़ी है।
CJP ने X पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "Shivaji Park is filled with Cockroaches. Not even an inch left to step foot!"
नसीरुद्दीन शाह भी पहुंचे प्रोटेस्ट में
इस प्रोटेस्ट में बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह भी शामिल होने पहुंचे। CJP के अभिजीत दीपके से उनकी मुलाकात हुई। दीपके ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "Am I dreaming or what?"
वहीं सौरव दास ने भी शिवाजी पार्क में उमड़ी भीड़ की तस्वीर पोस्ट की है।
दिल्ली से मुंबई तक प्रदर्शन
इससे पहले योगेंद्र यादव ने भी CEC के खिलाफ प्रदर्शन का वीडियो शेयर किया था। उन्होंने लिखा था, "संसद में इम्पीचमेंट होने दिया जाए या ना होने दिया जाए, दिल्ली की सड़क पर मुख्य चुनाव 'अभियुक्त' ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इम्पीचमेंट शुरू हो चुका है। भाजपा और ज्ञानेश कुमार की जुगलबंदी अब देश नहीं सहेगा।"
फिलहाल मुंबई में CJP का प्रदर्शन जारी है और शिवाजी पार्क में भारी संख्या में लोग जुटे हुए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)