पटना स्नातक MLC चुनाव में JDU में घमासान: अनंत सिंह Vs नीरज कुमार विवाद पर संजय झा बोले- ललन सिंह निकालेंगे बीच का रास्ता

पटना स्नातक MLC चुनाव में JDU विधायक अनंत सिंह ने पार्टी उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और जन सुराज के अनुज सिंह को समर्थन दे दिया है। इस पर JDU कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा है कि मामला ललन सिंह देखेंगे, दोनों से बात कर बीच का रास्ता निकालेंगे।

Oct 02, 2026 - 18:13
0 3
पटना स्नातक MLC चुनाव में JDU में घमासान: अनंत सिंह Vs नीरज कुमार विवाद पर संजय झा बोले- ललन सिंह निकालेंगे बीच का रास्ता

पटना। पटना स्नातक MLC सीट पर JDU में चल रही अंदरूनी लड़ाई अब हाईकमान तक पहुंच गई है। मोकामा विधायक अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ बगावत कर जन सुराज के अनुज कुमार सिंह को समर्थन दे दिया है।

इस पूरे विवाद पर अब JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा का बयान आया है।

संजय झा ने कहा, "यह मामला पार्टी के संज्ञान में है और चूंकि यह केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के क्षेत्र से जुड़ा है, इसलिए पार्टी ने उन्हें ही इसे देखने की जिम्मेदारी दी है। ललन बाबू से मेरी भी बात हुई है। पार्टी ने उनसे आग्रह किया है कि बीच का रास्ता निकालें।"

संजय झा ने उम्मीद जताई कि बातचीत से रास्ता निकल जाएगा। उन्होंने कहा कि अनंत सिंह का भी विधानसभा चुनाव से जुड़ा अपना मुद्दा है, जिसे ध्यान में रखकर समाधान निकाला जाएगा।

बता दें JDU ने पटना स्नातक से मौजूदा MLC और मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार को टिकट दिया है। अनंत सिंह का आरोप है कि नीरज ने उनके विधानसभा चुनाव में विरोध किया था, इसी का बदला वो अब ले रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User