बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में फिर दरार, 4 सीटों पर RJD vs Congress की फ्रेंडली फाइट, BJP-JDU में भी घमासान

बिहार में 8 MLC सीटों पर 23 अक्टूबर को चुनाव है। कांग्रेस ने 5 सीटों पर लिस्ट जारी कर दी है, जिनमें से 4 पर RJD के खिलाफ उम्मीदवार हैं। वहीं JDU में भी नीरज कुमार Vs अनंत सिंह की लड़ाई तेज है। BJP, जन सुराज और AAP की एंट्री से चुनाव रोचक हो गया है।

Oct 02, 2026 - 18:16
0 1
बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में फिर दरार, 4 सीटों पर RJD vs Congress की फ्रेंडली फाइट, BJP-JDU में भी घमासान

पटना। बिहार में 8 MLC सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले ही गठबंधन में दरार दिखने लगी है। विधानसभा के बाद अब विधान परिषद में भी फ्रेंडली फाइट की तस्वीर है।

कांग्रेस ने 5 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, जिनमें से 4 सीटों पर सीधा RJD से मुकाबला है:

पटना शिक्षक: RJD से संजीव कुमार सिंह Vs कांग्रेस से संजय यादव
पटना स्नातक: RJD से दिलीप कुमार Vs कांग्रेस से असदुल्ला खान
कोसी स्नातक: RJD से नितेश कुमार Vs कांग्रेस से मनोज जायसवाल
दरभंगा स्नातक: RJD से अनिल कुमार झा Vs कांग्रेस से रजनीकांत पाठक

NDA में भी सब ठीक नहीं, JDU में घमासान

4 शिक्षक और 4 स्नातक सीटों पर हो रहे इस चुनाव में NDA ने भी सीटें बांटी हैं।

BJP के 4 उम्मीदवार: पटना शिक्षक से नवल किशोर यादव, कोसी स्नातक से एनके यादव, दरभंगा स्नातक से सर्वेश कुमार, तिरहुत शिक्षक से नरेंद्र प्रसाद सिंह।

JDU के 4 उम्मीदवार: पटना स्नातक से नीरज कुमार, तिरहुत स्नातक से अभिषेक झा, सारण शिक्षक से आनंद पुष्कर, दरभंगा शिक्षक से घनश्याम राय।

लेकिन JDU के अंदर ही जंग है। JDU MLC नीरज कुमार और JDU विधायक अनंत सिंह खुलकर एक-दूसरे का विरोध कर रहे हैं। अनंत सिंह ने तो जन सुराज के अनुज सिंह को समर्थन दे दिया है, जो पार्टी लाइन के खिलाफ है।

प्रशांत किशोर और AAP ने बढ़ाई टेंशन

इस बार चुनाव को रोचक प्रशांत किशोर की जन सुराज ने बनाया है, जिसने सभी 8 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं और 2 सीटों पर कैंडिडेट बदले भी हैं।

आम आदमी पार्टी ने भी 4 सीटों पर ऐलान किया है, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव का कहना है कि AAP सभी 8 सीटों पर पूरी ताकत से लड़ेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User