बिहार MLC चुनाव में कांग्रेस की 'गुगली' से तेजस्वी को झटका! 5 सीटों पर उम्मीदवार उतार महागठबंधन में फूट

बिहार में 8 सीटों पर हो रहे MLC चुनाव में कांग्रेस ने 5 सीटों पर उम्मीदवार उतारकर RJD को बड़ा झटका दिया है। दरभंगा शिक्षक, पटना शिक्षक, कोसी स्नातक, दरभंगा स्नातक और पटना स्नातक सीट पर कांग्रेस ने कैंडिडेट दिए हैं। इससे महागठबंधन के वोट बंटेंगे और NDA और जनसुराज को सीधा फायदा मिल सकता है।

Oct 02, 2026 - 18:07
0 1
बिहार MLC चुनाव में कांग्रेस की 'गुगली' से तेजस्वी को झटका! 5 सीटों पर उम्मीदवार उतार महागठबंधन में फूट

पटना। बिहार में 8 सीटों पर हो रहे MLC चुनाव में कांग्रेस ने ऐसी 'गुगली' फेंकी है कि तेजस्वी यादव के सारे समीकरण बिखर गए हैं। महागठबंधन में बातचीत के बिना RJD के उम्मीदवार घोषित करने से नाराज कांग्रेस ने 5 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं और अब महागठबंधन आपस में ही भिड़ गया है।

कांग्रेस ने जिन 5 सीटों पर उम्मीदवार दिए हैं वो हैं - दरभंगा शिक्षक, पटना शिक्षक, कोसी स्नातक, दरभंगा स्नातक और पटना स्नातक।

कहां किसका खेल बिगड़ा?

1. दरभंगा शिक्षक: यहां कांग्रेस ने सिटिंग MLC डॉ. मदन मोहन झा को उतारा है, जिन्होंने पिछली बार BJP के सुरेश राय को 689 वोट से हराया था। इस बार जनसुराज ने उसी सुरेश राय को उतारा है। JDU से प्रो. घनश्याम राय हैं। त्रिकोणीय फाइट।

2. पटना स्नातक: RJD से दिलीप कुमार पहले से मैदान में थे। कांग्रेस ने असदुल्लाह खान को उतारकर MY समीकरण में सेंध लगा दी है। इसका सीधा फायदा NDA के डॉ. नीरज कुमार को मिल सकता है।

3. पटना शिक्षक: RJD ने डॉ. संजीव को उतारकर सवर्ण+MY साधने की कोशिश की थी। कांग्रेस ने डॉ. संजीव यादव को उतारकर यादव वोट बैंक में सेंधमारी कर दी। फायदा NDA के डॉ. नवल किशोर यादव को।

4. कोसी स्नातक: RJD के नितेश कुमार यादव के सामने कांग्रेस ने मनोज जायसवाल को उतारा। जनसुराज से डॉ. रजनीश रंजन भी हैं। यहां भी NDA के डॉ. एन. के. यादव को बिखराव का लाभ मिल सकता है।

कुल मिलाकर कांग्रेस के इस दांव से कई सीटों पर जातीय गणित गड़बड़ा गया है और नाराज वोटरों के लिए जनसुराज नया ठिकाना बन गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User