सिंगापुर से बिहार लौटीं लालू की बेटी रोहिणी आचार्य, एयरपोर्ट पर लालू-राबड़ी ने किया स्वागत, मंत्री बोले- अब RJD का नेतृत्व संभालेंगी

RJD सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य एक साल बाद सिंगापुर से बिहार लौट आई हैं। पटना एयरपोर्ट पर लालू, राबड़ी और मीसा ने उनका स्वागत किया। रोहिणी ने कहा था पिता ने बुलाया है इसलिए आ रही हूं। मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा- अब रोहिणी RJD का नेतृत्व संभालेंगी, पुराना नेतृत्व फेल हो चुका है।

Oct 02, 2026 - 18:05
0 3
सिंगापुर से बिहार लौटीं लालू की बेटी रोहिणी आचार्य, एयरपोर्ट पर लालू-राबड़ी ने किया स्वागत, मंत्री बोले- अब RJD का नेतृत्व संभालेंगी

पटना। लालू परिवार में बड़ा सियासी ड्रामा! राजद सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद सिंगापुर से बिहार लौट आई हैं। रोहिणी ने खुद बताया था कि पिता लालू यादव ने उन्हें बुलाया है।

पटना एयरपोर्ट पर रोहिणी का जोरदार स्वागत हुआ। खुद लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और बड़ी बहन मीसा भारती उन्हें लेने पहुंचे थे। वहां से उन्हें सीधे कौटिल्य नगर स्थित निजी आवास ले जाया गया।

क्या रोहिणी को लेकर लालू का सीक्रेट प्लान है?

रोहिणी की वापसी ऐसे समय में हुई है जब RJD में संगठन चुनाव होने वाले हैं। इसी को लेकर सवाल उठ रहा है कि क्या लालू का कोई सीक्रेट प्लान है?

इस पर बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, "रोहिणी आचार्य अब नेतृत्व संभालेंगी, इसीलिए उन्हें बुलाया गया है। RJD का पुराना नेतृत्व विफल हो चुका है। अब लालू नया प्रयोग करेंगे, रोहिणी को आगे लाया जाएगा। वो मेरी भतीजी हैं, पार्टी संभाल लेंगी।"

बता दें एक साल पहले रोहिणी ने भाई तेजस्वी यादव पर आरोप लगाया था कि उन्हें माता-पिता के घर से जाने पर मजबूर किया गया था, जिसके बाद वो सिंगापुर चली गई थीं। अब उनकी वापसी से बिहार की सियासत में नई चर्चा तेज हो गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User