INDIA Block में फिर फूट! राहुल गांधी PM चेहरा होंगे? ममता बनर्जी बोलीं- 'आप होंगे कैंडिडेट', 2029 से पहले बिखराव शुरू

दिल्ली में इंडिया ब्लॉक की हाई-प्रोफाइल बैठक में एकजुटता दिखाने की कोशिश हुई, लेकिन बाहर आते ही नेतृत्व पर बिखराव सामने आ गया। राहुल गांधी को PM चेहरा बनाने के सवाल पर ममता बनर्जी ने जवाब टाल दिया और कहा- आप होंगे कैंडिडेट। BJP ने तंज कसा कि सहयोगी ही राहुल को नेता नहीं मानते।

Sep 30, 2026 - 22:19
0 1
INDIA Block में फिर फूट! राहुल गांधी PM चेहरा होंगे? ममता बनर्जी बोलीं- 'आप होंगे कैंडिडेट', 2029 से पहले बिखराव शुरू

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ रणनीति बनाने के लिए बुलाई गई INDIA ब्लॉक की हाई-प्रोफाइल बैठक खत्म होते ही गठबंधन में फूट खुलकर सामने आ गई है।

बैठक में 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च और देशव्यापी आंदोलन पर तो सहमति बन गई, लेकिन जैसे ही मीडिया ने TMC प्रमुख ममता बनर्जी से पूछा कि 2029 में राहुल गांधी PM चेहरा होंगे या आप, तो ममता भड़क गईं।

ममता ने तल्ख अंदाज में कहा, "आप होंगे कैंडिडेट," और फिर बोलीं, "कल हमारी प्रेस कॉन्फ्रेंस है, तब बताएंगे।" ममता का सीधा जवाब टालना साफ दिखाता है कि 2029 के नेतृत्व पर गठबंधन में कोई सहमति नहीं है।

पुराना गतिरोध फिर लौटा

INDIA ब्लॉक बनने के बाद से ही सबसे बड़ा सवाल यही है कि मोदी के खिलाफ चेहरा कौन? कांग्रेस राहुल को आगे करती है, लेकिन TMC, AAP, SP जैसी पार्टियां किसी एक चेहरे को मानने को तैयार नहीं। ममता पहले भी कह चुकी हैं कि PM चेहरा पहले घोषित नहीं करना चाहिए।

BJP ने कसा तंज

मौके का फायदा उठाते हुए BJP ने करारा हमला बोला। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "जब गठबंधन के साथी ही राहुल गांधी को नेता मानने को तैयार नहीं हैं और सवाल पर चुप्पी साध लेते हैं, तो देश की जनता उन पर कैसे भरोसा करेगी? ये बिना नीति और बिना नेता का बिखरा मोर्चा है।"

साफ है, चुनाव आयोग के खिलाफ एकजुटता का दिखावा तो हुआ, लेकिन PM की कुर्सी के सवाल पर क्षेत्रीय क्षत्रप कांग्रेस को बड़ा भाई मानने को तैयार नहीं हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User