चिराग पासवान के सवाल पर NDA में खलबली! मंत्री श्रवण कुमार ने दी नसीहत - 'CM के सामने रखो बात, मंच पर नहीं'
महिला सुरक्षा पर चिराग पासवान के सरकार पर सवाल उठाने के बाद NDA में हलचल तेज है। बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने चिराग को नसीहत दी है कि सार्वजनिक मंच के बजाय CM के सामने बात रखनी चाहिए। उन्होंने कहा NDA में सब ठीक है।
कटिहार। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में महिला सुरक्षा पर सवाल उठाकर अपनी ही NDA सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया था। अब इस पर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने करारा जवाब दिया है।
श्रवण कुमार ने दी नसीहत
ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, "महिला सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर है। चिराग पासवान खुद बिहार और केंद्र सरकार में शामिल हैं। उन्हें सार्वजनिक मंच पर सवाल उठाने के बजाय मुख्यमंत्री के सामने अपनी बात रखनी चाहिए।"
चिराग के बयान के बाद चर्चा तेज थी कि क्या NDA में सबकुछ ठीक नहीं है? क्या चिराग अलग राह देख रहे हैं? इस पर श्रवण कुमार ने साफ कहा, "NDA में सबकुछ ठीक है।"
बाढ़ पीड़ितों को मदद का दावा
कटिहार में बाढ़ समीक्षा बैठक के बाद मंत्री ने कहा कि बाढ़ से पीड़ित लोगों तक राहत पहुंचाई जा रही है। सड़क, बिजली, शौचालय, घर सबका नए सिरे से सर्वे हो रहा है। सरकार हर दिक्कत को दूर करने में लगी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)