चिराग पासवान को RJD का खुला ऑफर! 'शर्म आ रही तो मंत्री पद छोड़ो, महागठबंधन में आओ' - भाई वीरेंद्र का बड़ा बयान
बिहार में चिराग पासवान के 'शर्म' वाले पुराने वीडियो पर सियासत तेज हो गई है। अब RJD विधायक भाई वीरेंद्र यादव ने चिराग को महागठबंधन में आने का खुला ऑफर दे दिया है। उन्होंने कहा कि अगर शर्म आ रही है तो केंद्रीय मंत्री पद छोड़कर सड़क पर आइए। साथ ही चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार पर भी बड़ा हमला बोला।
पटना। बिहार की सियासत में नया ट्विस्ट आ गया है। चिराग पासवान के एक पुराने वीडियो को लेकर अब RJD ने उन्हें महागठबंधन में आने का खुला न्योता दे दिया है।
भाई वीरेंद्र ने दिया ऑफर
मनेर से RJD विधायक भाई वीरेंद्र यादव ने कहा, "मैं चिराग पासवान को महागठबंधन में आने का निमंत्रण देता हूं। अगर आपको शर्म आ रही है तो केंद्रीय मंत्रिमंडल का पद त्यागिए और बिहार आइए। हमारे साथ सड़क पर उतरिए।"
भाई वीरेंद्र ने कहा, "बिहार में महिलाओं के खिलाफ क्राइम बढ़ गया है, आए दिन माताओं-बहनों की इज्जत लूटी जा रही है। सरकार और प्रशासन का इकबाल खत्म हो गया है।"
गौरतलब है कि इससे पहले राजद की ओर से पूर्व सीएम नीतीश कुमार को भी UCC के मुद्दे पर साथ आने का ऑफर दिया गया था।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल चिराग का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो बिहार सरकार के कामकाज पर नाराजगी और NDA में होने पर 'शर्म' की बात कह रहे हैं। हालांकि फैक्ट चेक में ये वीडियो 26 जुलाई 2025 का पुराना निकला है। इसी वीडियो के आधार पर RJD ने चिराग पर निशाना साधा है।
चुनाव आयोग पर फूटा गुस्सा
भाई वीरेंद्र यादव ने चुनाव आयोग पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, "चुनाव आयोग बीजेपी के वर्कर की तरह काम कर रहा है। SIR बीजेपी के इशारे पर हुआ है ताकि विपक्ष सत्ता में न आए। ज्ञानेश कुमार ने बीजेपी के पक्ष में काम किया है, उन्हें पद से हटाकर फांसी के तख्त पर लटका देना चाहिए।"
अब देखना होगा कि RJD के इस ऑफर पर चिराग पासवान क्या जवाब देते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)