बिहार में बाढ़ से हाहाकार! गंगा-गंडक ने तोड़े सारे HFL रिकॉर्ड, CM सम्राट चौधरी बोले- अगले 48 घंटे भारी, वायुसेना से मांगी मदद

बिहार में गंगा, गंडक और सोन नदी उफान पर हैं। कई जगहों पर नदियों ने पुराने HFL रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। CM सम्राट चौधरी ने News18 से कहा कि अगले 48 घंटे बेहद खतरनाक हैं। सरकार ने बाढ़ राहत के लिए भारतीय वायुसेना से मदद मांगी है, प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

Oct 01, 2026 - 17:48
0 1
बिहार में बाढ़ से हाहाकार! गंगा-गंडक ने तोड़े सारे HFL रिकॉर्ड, CM सम्राट चौधरी बोले- अगले 48 घंटे भारी, वायुसेना से मांगी मदद

पटना। बिहार में बाढ़ ने सरकार की नींद उड़ा दी है। गंगा, गंडक और सोन समेत सभी बड़ी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। कई जगहों पर नदियों ने अपना सबसे ऊंचा बाढ़ स्तर (HFL) का पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "अगले 48 घंटे बिहार के लिए बेहद महत्वपूर्ण और खतरनाक हैं। गंगा और गंडक ने आज तक के सारे HFL रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सोन नदी की स्थिति भी गंभीर है।"

वायुसेना से मांगी मदद

CM ने बताया कि हालात को देखते हुए बिहार सरकार ने भारतीय वायुसेना से मदद मांगी है। बाढ़ में फंसे लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने और बचाव अभियान के लिए एयरफोर्स की मदद ली जाएगी।

कटाव से भी बढ़ी टेंशन

मुख्यमंत्री ने कहा कि कई इलाकों में नदियों के किनारे तेज कटाव हो रहा है। प्रशासन की पूरी नजर है। सभी राहत एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है। लोगों से अपील है कि सतर्क रहें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User