बिहार लौटेंगे 'कड़क' IAS KK Pathak! शिक्षा विभाग में फिर एंट्री? प्रत्यय अमृत के अंडर काम करेंगे? ब्यूरोक्रेसी में हलचल

केंद्र में पोस्टेड 1990 बैच के IAS KK Pathak की बिहार वापसी की चर्चा तेज हो गई है। खबर है कि उन्हें फिर से शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी मिल सकती है। सितंबर में वो पटना में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के साथ प्रशासनिक सुधारों की बैठक कर चुके हैं। लेकिन सीनियरिटी को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है।

Oct 01, 2026 - 18:02
0 1
बिहार लौटेंगे 'कड़क' IAS KK Pathak! शिक्षा विभाग में फिर एंट्री? प्रत्यय अमृत के अंडर काम करेंगे? ब्यूरोक्रेसी में हलचल

पटना। बिहार के सबसे चर्चित IAS अधिकारी केके पाठक की बिहार वापसी की चर्चा ने प्रशासनिक गलियारे में हलचल मचा दी है। केंद्र में जिम्मेदारी निभा रहे 1990 बैच के IAS अधिकारी हाल ही में सितंबर में बिहार आए थे और मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के साथ प्रशासनिक सुधारों की समीक्षा बैठक की थी।

अब अटकलें तेज हैं कि उन्हें फिर से शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है। याद हो तो जून 2023 में जब वो शिक्षा विभाग के ACS बने थे, तो उन्होंने ऑफिस में बैठने के बजाय रोज स्कूलों का दौरा कर शिक्षकों में हड़कंप मचा दिया था। जनवरी 2024 में उन्होंने पद छोड़ा था।

सबसे बड़ा पेंच - सीनियरिटी का

चर्चा का सबसे बड़ा पेंच सीनियरिटी है। KK Pathak 1990 बैच के हैं, जबकि मौजूदा मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत 1991 बैच के हैं। क्या एक सीनियर अधिकारी जूनियर के अंडर ACS बनना पसंद करेगा?

इसीलिए अब विकास आयुक्त के पद की चर्चा भी हो रही है, जो सीनियर अधिकारियों के लिए बड़ा समन्वय वाला पद होता है। हालांकि अभी तक कोई सरकारी आदेश नहीं आया है, ये सिर्फ ब्यूरोक्रेसी की चर्चा है।

कौन हैं KK Pathak?

15 जनवरी 1968 को जन्मे केके पाठक अर्थशास्त्र में BA और MPhil हैं। 14 सितंबर 2025 से वो दिल्ली में उर्वरक विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर हैं। अपनी कड़क कार्यशैली, अनुशासन और त्वरित फैसलों के लिए जाने जाते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User