NEET मुद्दे पर सड़क पर उतरी कांग्रेस-बीजेपी, दफ्तर के बाहर हुई झड़प

NEET पेपर लीक को लेकर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए BJP कार्यालय के पास प्रदर्शन किया। जवाब में बीजेपी कार्यकर्ता भी सड़क पर उतर आए। दोनों पक्षों के बीच टमाटर, अंडे फेंकने के बाद पत्थरबाजी हुई जिसमें कई कार्यकर्ता और मीडियाकर्मी घायल हुए। पुलिस ने वाटर कैनन और भारी बल तैनात कर हालात संभाले। प्रदर्शन के कारण इलाके में ट्रैफिक भी डायवर्ट करना पड़ा।

Jul 23, 2026 - 18:04
0 1
NEET मुद्दे पर सड़क पर उतरी कांग्रेस-बीजेपी, दफ्तर के बाहर हुई झड़प

राजधानी: NEET पेपर लीक मामले ने सियासी रंग ले लिया है। गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर BJP के प्रदेश कार्यालय के पास जोरदार प्रदर्शन किया।

टमाटर-अंडे से शुरू, पत्थरबाजी तक पहुंचा मामला  
कांग्रेस के प्रदर्शन की खबर मिलते ही बीजेपी कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते दोनों तरफ से नारेबाजी शुरू हो गई। पहले टमाटर और अंडे फेंके गए, फिर हालात बिगड़कर पत्थरबाजी तक पहुंच गए। इस झड़प में दोनों दलों के कई कार्यकर्ता घायल हुए। मौके पर मौजूद कुछ मीडियाकर्मियों को भी चोटें आईं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, फिर भी बवाल  
किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने पहले से ही इलाके में वाटर कैनन, फायर ब्रिगेड और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए थे। रैपिड रिस्पांस टीम को भी अलर्ट पर रखा गया था। बावजूद इसके दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। प्रदर्शन के चलते BJP कार्यालय जाने वाली सड़कों पर बैरिकेडिंग की गई और कुछ घंटों के लिए ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा।

जवाबी प्रदर्शन का सिलसिला  
दरअसल बुधवार को बीजेपी ने JPSC में कथित भर्ती घोटाले को लेकर कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया था। उसी के जवाब में कांग्रेस ने गुरुवार को BJP कार्यालय घेरने का ऐलान किया था।फिलहाल पुलिस ने स्थिति को काबू में कर लिया है और इलाके में अतिरिक्त बल तैनात है। कांग्रेस NEET में धांधली की CBI जांच और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़ी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User