BJP Yuva Morcha की नई National Team घोषित - राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Naveen ने बनाए 7 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री...

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने BJYM के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की। 7 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 7 मंत्री, 3 महामंत्री। बिहार से राज राजेंद्र सिंह उपाध्यक्ष, राहुल झा मंत्री, हिमांशु यादव राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, मानवेंद्र चौहान सोशल मीडिया सह प्रभारी। झारखंड से अमन यादव राष्ट्रीय मंत्री। UP से निखिल मणि तिवारी उपाध्यक्ष, हर्षवर्धन सिंह महामंत्री, जम्मू-कश्मीर से शगुन परिहार उपाध्यक्ष।

Oct 21, 2026 - 16:52
0 2
 BJP Yuva Morcha की नई National Team घोषित - राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Naveen ने बनाए 7 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री...

नई दिल्ली। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। इसमें बिहार और झारखंड के युवाओं को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। कुल 7 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 7 राष्ट्रीय मंत्री और 3 राष्ट्रीय महामंत्री बनाए गए हैं।

बिहार-झारखंड को क्या मिला?

राज राजेंद्र सिंह (बिहार) - राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
राहुल झा (बिहार) - राष्ट्रीय मंत्री
अमन यादव (झारखंड) - राष्ट्रीय मंत्री
हिमांशु यादव (बिहार) - राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी
मानवेंद्र चौहान (बिहार) - राष्ट्रीय सोशल मीडिया सह प्रभारी

7 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कौन-कौन?

1.  राज राजेंद्र सिंह - बिहार
2.  निखिल मणि तिवारी - उत्तर प्रदेश
3.  शगुन परिहार (विधायक) - जम्मू कश्मीर - आतंकियों ने पिता और चाचा की हत्या कर दी थी
4.  अरविंद दमानी - नागालैंड
5.  मालोथ कोमल नाइक - तेलंगाना
6.  सौमेन करफा (विधायक) - पश्चिम बंगाल
7.  भूपेंद्र नाग - छत्तीसगढ़

3 राष्ट्रीय महामंत्री

अर्पिता अपराजिता बदजेना - ओडिशा
हर्षवर्धन सिंह - उत्तर प्रदेश
मित्त वामशी कृष्णा - आंध्र प्रदेश

अन्य अहम नियुक्तियां

विनीत वत्स त्यागी (UP) - राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष
देवव्रत सिंह राजावत (राजस्थान) - सह-कोषाध्यक्ष
शिवानी सिंह, विषु बसोया (दिल्ली) और अतुल ठाकुर (हिमाचल) - मीडिया सह-प्रभारी
अपूर्वा सिंह (दिल्ली) - सोशल मीडिया प्रभारी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User