दिल्ली के होटल में बिहार के मंत्री की चप्पल से पिटाई? तेज प्रताप यादव ने महुआ विधायक संजय सिंह पर लगे गंभीर आरोपों की जांच मांगी
बिहार के एक मंत्री के दिल्ली के होटल में युवती से कथित अभद्र व्यवहार और चप्पल से पिटाई का दावा वायरल, महुआ विधायक संजय सिंह का नाम चर्चा में। जनशक्ति जनता दल नेता तेज प्रताप यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कहा- 25 लाख में मामला रफा-दफा करने का आरोप, यदि आरोप सत्य हैं तो निष्पक्ष जांच हो और कार्रवाई हो। अभी तक पुलिस में कोई FIR नहीं, आधिकारिक पुष्टि नहीं, लेकिन सियासी बवाल तेज।
पटना: दिल्ली के एक होटल में बिहार के एक मंत्री के साथ कथित विवाद और चप्पल से पिटाई का दावा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस पूरे मामले की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है और न ही पुलिस में कोई मामला दर्ज हुआ है।
इस बीच जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव ने मामले को सार्वजनिक करते हुए जांच की मांग की है। तेज प्रताप ने एक्स पर पोस्ट कर महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह का नाम लेते हुए लिखा – संजय सिंह को लेकर दिल्ली के एक होटल में एक युवती के साथ कथित अभद्र व्यवहार और शोषण के प्रयास के गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं। दावा है कि होटल स्टाफ ने हस्तक्षेप कर स्थिति संभाली। बाद में लगभग 25 लाख रुपये के कथित लेन-देन से मामले को रफा-दफा करने का भी आरोप है।
तेज प्रताप का सवाल – जांच हो
तेज प्रताप ने कहा – अगर ये आरोप सच हैं तो यह बेहद गंभीर है। मंत्री के राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन पर भी सवाल उठ रहे हैं। जनता को सच्चाई जानने का हक है। आरोपों की निष्पक्ष जांच हो और दोषी पर कानून के तहत कार्रवाई हो।
बिहार में सियासी बवाल तय
सोशल मीडिया पर वायरल इस कथित दिल्ली होटल कांड के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। तेज प्रताप के पोस्ट के बाद सियासी बवाल तय माना जा रहा है।
हालांकि, हम इस दावें की पुष्टि नही करते है.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)