Bihar MLC चुनाव में RJD के 3 'बॉरो प्लेयर' पर महागठबंधन में बवाल, कांग्रेस नाराज, पटना-सारण सीट पर बाहर से लाए उम्मीदवार

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर RJD ने 6 उम्मीदवार घोषित किए तो महागठबंधन में खलबली मच गई। आरोप है कि 6 में से 3 सीटों पर तेजस्वी यादव ने आयातित उम्मीदवारों पर दांव लगाया है। पटना शिक्षक से डॉ. संजीव कुमार, पटना स्नातक से कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार और सारण शिक्षक से JDU नेत्री संगीता देवी के पति प्रो. जयराम यादव को टिकट दिया गया है, जो सितंबर 2026 में ही RJD में आए हैं। कांग्रेस ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है

Sep 12, 2026 - 16:29
0 6
Bihar MLC चुनाव में RJD के 3 'बॉरो प्लेयर' पर महागठबंधन में बवाल, कांग्रेस नाराज, पटना-सारण सीट पर बाहर से लाए उम्मीदवार

पटना - बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर चुनाव को लेकर RJD की लिस्ट आते ही महागठबंधन में घमासान शुरू हो गया है। कांग्रेस खुलकर हमला बोल रही है और आरोप लग रहा है कि RJD ने 6 में से 3 सीटों पर अपने कार्यकर्ताओं की जगह बॉरो प्लेयर यानी दूसरी पार्टी से आए नेताओं पर भरोसा किया है।

पटना शिक्षक क्षेत्र -
भाजपा के 5 बार के MLC नवल किशोर यादव को हराने के लिए RJD ने डॉ. संजीव कुमार को उतारा है। पेशे से डॉक्टर संजीव पूर्व मंत्री और 5 बार परबत्ता विधायक रहे स्व. रामानंद प्रसाद सिंह के बेटे हैं। जनसुराज से दिव्य ज्योति के आने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।

पटना स्नातक क्षेत्र -
JDU के 3 बार के MLC नीरज कुमार को टक्कर देने के लिए कांग्रेस से आए दिलीप कुमार को टिकट दिया गया है। दिलीप नालंदा जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। यहां JDU विधायक अनंत सिंह और जदयू से निकले छोटू सिंह जन सुराज प्रत्याशी अनुज कुमार के समर्थन में हैं।

सारण शिक्षक क्षेत्र -
यहां मौजूदा MLC अफाक अहमद जन सुराज से लड़ रहे हैं और NDA से JDU के ई. आनंद पुष्कर हैं। RJD ने यहां सिवान जिला परिषद चेयरमैन और JDU नेत्री संगीता देवी के पति प्रो. जयराम यादव को उतारा है। जयराम ने सितंबर 2026 में ही RJD जॉइन की है और पिछली बार निर्दलीय लड़े थे।

इन आयातित चेहरों को लेकर महागठबंधन में नाराजगी बढ़ गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User