नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से तबाही, 1093 मौतें, 4000 लापता, टनल में फंसे मजदूर

26 अगस्त को नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन में अब तक 1093 लोगों की मौत, करीब 4000 लापता। प्रभावित इलाके 3 महीने के लिए आपदा संकट क्षेत्र घोषित। 21,314 सुरक्षाकर्मी तैनात, 12,000 लोगों का रेस्क्यू। हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की टनल में फंसे सैकड़ों मजदूर, जिनमें बड़ी संख्या में भारतीय, भारत-नेपाल की टीमें युद्धस्तर पर जुटीं।

Sep 02, 2026 - 11:30
0 5
नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से तबाही, 1093 मौतें, 4000 लापता, टनल में फंसे मजदूर

काठमांडू - नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। अब तक 1093 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 4000 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों को तीन महीने के लिए आपदा संकट क्षेत्र घोषित किया है। राहत और बचाव के लिए 21 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है और अब तक करीब 12 हजार लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

सबसे बड़ी चिंता हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स को लेकर है। तेज बहाव और मलबे के कारण कई जलविद्युत परियोजनाओं की टनल में सैकड़ों मजदूर फंस गए हैं। लापता लोगों में बड़ी संख्या में इन प्रोजेक्ट्स में काम करने वाले मजदूर और भारतीय नागरिक शामिल हैं। भारत और नेपाल की रेस्क्यू टीमें टनल से मजदूरों को निकालने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चला रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User