पटना में गंगा-पुनपुन का दोहरा कहर, खतरे के निशान से 80 CM ऊपर गांधी घाट, मोकामा-दानापुर-मनेर में घुसा पानी, सड़क बही

पटना में गंगा और पुनपुन के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी से बाढ़ का खतरा गहराया। गांधी घाट पर गंगा खतरे के निशान से 80 CM ऊपर 49.40 मीटर पर, श्रीपालपुर में पुनपुन 1.54 मीटर ऊपर, मनेर में गंगा 15 CM और हाथीदह में 48 CM ऊपर। मोकामा के जंजीरा-कसहा दियारा में सड़क बही, दानापुर के खेत डूबे, मनेर में तिवारी टोला पुल पर पानी, 3 पंचायतों का संपर्क टूटा। खड़ी फसलें खराब, चारा सड़ा, परिवार पलायन को मजबूर। सोन नदी में फिलहाल राहत, कोईलवर में 2.75 मीटर नीचे।

Sep 02, 2026 - 11:32
0 4
पटना में गंगा-पुनपुन का दोहरा कहर, खतरे के निशान से 80 CM ऊपर गांधी घाट, मोकामा-दानापुर-मनेर में घुसा पानी, सड़क बही

पटना: गंगा और पुनपुन के दोहरे दबाव से पटना में बाढ़ का खतरा एक बार फिर मंडराने लगा है। दोनों नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

बाढ़ नियंत्रण विभाग की मंगलवार सुबह 6 बजे की रिपोर्ट के मुताबिक –
गांधी घाट पर गंगा 49.40 मीटर, खतरे के निशान 48.60 से 80 सेंटीमीटर ऊपर, बढ़त जारी
मनेर में गंगा 52.15 मीटर, लाल निशान से 15 CM ऊपर
हाथीदह में 42.24 मीटर, खतरे से 48 CM ऊपर
दीघा घाट पर खतरे के निशान से सिर्फ 1 CM नीचे, पानी बढ़ रहा है
श्रीपालपुर में पुनपुन 1.54 मीटर ऊपर (खतरा 50.60), किंजर (अरवल) में 1.48 मीटर ऊपर

मोकामा से दानापुर तक पानी ही पानी

मोकामा में एक हफ्ते में दूसरी बार उफान। जंजीरा और कसहा दियारा में पानी फैला, कसहा दियारा में ग्रामीण सड़क का हिस्सा बह गया। CO ने दौरा कर सतर्क रहने की अपील की। दानापुर के दियारा इलाकों में खेत डूबे, फसलें खराब होने लगीं, हरा चारा सड़ रहा है। घरों में पानी घुसने से परिवार ऊंचे स्थानों पर जा रहे हैं। मनेर में तिवारी टोला पुल के रास्ते पर पानी चढ़ने से 3 पंचायतों का नगर परिषद से संपर्क टूटा। सांप और जंगली जानवरों के गांव में आने का डर भी।

सोन में फिलहाल राहत

सोन नदी में अभी राहत है। कोईलवर में सोन 52.77 मीटर, खतरे (55.52) से 2.75 मीटर नीचे, हालांकि बढ़त जारी है। इंद्रपुरी में स्थिर है। दानापुर वितरणी, देवना और उसरी नाले के तटबंध फिलहाल सुरक्षित हैं।

प्रयागराज में गंगा घट रही है, लेकिन बक्सर-वाराणसी में अभी भी बढ़ रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User