'लफुआगिरी कर रहे राहुल'...विदेश नीति पर तंज के बाद JDU-BJP ने साधा निशाना

दिल्ली कांग्रेस अधिवेशन में राहुल गांधी ने PM मोदी की विदेश नीति पर सवाल उठाए। JDU के संजय झा बोले- राहुल 'लफुआ' की तरह व्यवहार कर रहे। BJP के प्रल्हाद जोशी ने भी पद की गरिमा भूलने का आरोप लगाया। विदेश नीति पर बिगड़ा सियासी घमासान।

Aug 14, 2026 - 17:23
0 2
'लफुआगिरी कर रहे राहुल'...विदेश नीति पर तंज के बाद JDU-BJP ने साधा निशाना

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक बयान ने सियासी पारा बढ़ा दिया है। दिल्ली में हुए कांग्रेस अधिवेशन में राहुल ने PM नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर तंज कसा। इसके बाद JDU और BJP दोनों ने मोर्चा खोल दिया।

लफुआ की तरह व्यवहार कर रहे - संजय झा   
JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, राहुल गांधी सार्वजनिक जीवन की मर्यादा भूल गए हैं। बिहार की भाषा में इसे 'लफुआगिरी' कहते हैं।  
संजय झा ने कहा कि राहुल जिस तरह विदेशी नेताओं और संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों का मजाक उड़ा रहे हैं, उससे भारत की कूटनीति और विदेश संबंधों पर गलत संदेश जाता है।

 BJP बोली- परिपक्वता दिखाएं 
केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने भी राहुल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, भारत जैसे बड़े देश को चलाने के लिए परिपक्व नेतृत्व चाहिए। चुनी हुई सरकार के लिए ऐसी भाषा ठीक नहीं है। राहुल को अपने पद और शब्दों की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए।

राहुल ने क्या कहा था?  
गुरुवार को रचनात्मक कांग्रेस अधिवेशन में राहुल गांधी ने कहा कि PM मोदी की विदेश नीति सिर्फ विदेशी नेताओं से गले मिलना नहीं है। उन्होंने भारत-अमेरिका संबंध, ईरान युद्ध में पाकिस्तान की भूमिका और पश्चिम एशिया के संकट पर भारत की स्थिति को लेकर सवाल खड़े किए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User