जेपी नड्डा AIIMS में भर्ती...कोरोनरी एंजियोग्राफी हुई, कार्डियोलॉजी में निगरानी जारी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को 13 अगस्त शाम बेचैनी के बाद दिल्ली AIIMS में भर्ती कराया गया। जांच में कोरोनरी एंजियोग्राफी भी हुई। डॉक्टरों ने हालत स्थिर बताई। नड्डा कार्डियोलॉजी विभाग में विशेषज्ञों की निगरानी में हैं।

Aug 14, 2026 - 17:25
0 1
जेपी नड्डा AIIMS में भर्ती...कोरोनरी एंजियोग्राफी हुई, कार्डियोलॉजी में निगरानी जारी

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा को स्वास्थ्य खराब होने के बाद दिल्ली AIIMS में भर्ती कराया गया है। अस्पताल ने उनकी हालत स्थिर बताई है।

क्या हुआ था?  
AIIMS के मुताबिक, 13 अगस्त की शाम नड्डा को अचानक बेचैनी महसूस हुई। इसके बाद उन्हें अस्पताल लाकर तुरंत जांच की गई। जांच में कोरोनरी एंजियोग्राफी भी शामिल थी। फिलहाल उन्हें कार्डियोलॉजी विभाग में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

राजनीतिक भूमिका  
जेपी नड्डा केंद्र में स्वास्थ्य मंत्री होने के साथ-साथ BJP के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में सदन के नेता भी हैं। मॉनसून सत्र के दौरान वे लगातार सरकार का पक्ष रखते हुए विपक्ष के सवालों का जवाब दे रहे थे। हाल ही में उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह की अनुपस्थिति पर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान को लेकर विपक्ष पर सदन गुमराह करने का आरोप लगाया था।

अस्पताल से भी जारी रहा काम  
14 अगस्त को अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद नड्डा ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सोशल मीडिया के जरिए संदेश साझा किया। उन्होंने विभाजन के दौरान जान गंवाने और विस्थापन झेलने वाले लोगों को याद किया और इसे लाखों लोगों के दर्द और बलिदान की स्मृति बताया।

डॉक्टरों के मुताबिक नड्डा की स्थिति अभी स्थिर है और निगरानी जारी है। अस्पताल से आगे का हेल्थ बुलेटिन का इंतजार है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User