मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित: रविशंकर प्रसाद का राहुल पर हमला- 'उद्दंडता से देश नहीं चलेगा'

हंगामे के बीच लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित। बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी को 'गैर-जिम्मेदार और अहंकारी' बताया। आरोप लगाया कि गृह मंत्री के चर्चा के ऑफर के बाद भी विपक्ष ने सदन नहीं चलने दिया। सत्र में 12 बिल पास हुए।

Aug 13, 2026 - 18:38
0 3
मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित: रविशंकर प्रसाद का राहुल पर हमला- 'उद्दंडता से देश नहीं चलेगा'

नई दिल्ली: हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। बीजेपी ने कार्यवाही ठप होने के लिए सीधे विपक्ष और राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराया।

रविशंकर प्रसाद का बड़ा हमला  
बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, ये सत्र एक नेता के अहंकार, अनुशासनहीनता और उद्दंडता की भेंट चढ़ गया। 
उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी लगातार 'गोल पोस्ट बदलते' रहे। कभी जंतर-मंतर प्रदर्शन पर गृह मंत्री से जवाब मांगा। जब अमित शाह ने कहा मैं 24 घंटे चर्चा को तैयार हूं, तो इन्होंने सदन ही नहीं चलने दिया।

रविशंकर ने आगे कहा, राहुल गांधी को गवर्नेंस की बेसिक समझ नहीं। कभी पीएम आवास का घेराव, कभी इस्तीफे की मांग। गृह मंत्री बहस को तैयार हैं तो कहते हैं 'उनकी बात सुनना क्या'। ऐसी उद्दंडता से देश नहीं चलेगा।

रांची आंदोलन और NEET पर भी घेरा  
बीजेपी नेता ने रांची में छात्रों के मुद्दे पर राहुल की चुप्पी और NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने कड़ा कानून और फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए, लेकिन विपक्ष सिर्फ राजनीति कर रहा है।

सत्र का लेखा-जोखा: 12 बिल पास  
20 जुलाई से शुरू हुआ सत्र हंगामे के कारण पूरी तरह प्रभावित रहा। इसके बावजूद सरकार ने 12 विधेयक पास/वापस करवाए।  
इनमें 'वंदे मातरम्' अपमान निवारण बिल, सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 38 करने वाला बिल और केरल का नाम 'केरलम्' करने वाला बिल शामिल हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User