विपक्ष का श्रद्धा दान हनुमान मंदिर को समर्पित...संसद में चंदा चोरी नाटक के बाद SP सांसद का कदम
राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर विपक्ष के संसद प्रदर्शन के बाद SP सांसद धर्मेंद्र यादव ने दानपात्र में इकट्ठा रकम हनुमान मंदिर में समर्पित की। राहुल, अखिलेश भी शामिल थे। 31 जुलाई को पप्पू यादव ने पुजारी बनकर किया था प्रदर्शन।
नई दिल्ली: राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर विपक्ष के संसद परिसर में किए गए प्रदर्शन के बाद अब उस 'दान' का क्या हुआ, इस पर सियासत गरमा गई है। SP सांसद धर्मेंद्र यादव ने विपक्ष द्वारा इकट्ठा किए गए पैसों को हनुमान मंदिर में समर्पित कर दिया।
क्या किया धर्मेंद्र यादव ने?
गुरुवार को X पर फोटो शेयर करते हुए धर्मेंद्र यादव ने लिखा, विपक्ष का श्रद्धा का दान, आपको समर्पित श्री हनुमान।
उन्होंने बताया कि 31 जुलाई को संसद में नाटक के दौरान दानपात्र में आए पैसों को अब भगवान हनुमान को अर्पित किया गया है।
31 जुलाई को संसद में हुआ था 'नाटक'
विपक्ष ने 31 जुलाई को संसद परिसर में नाट्यकला के जरिए बीजेपी को घेरा था। मांग थी कि राम मंदिर चढ़ावे की कथित चोरी पर संसद में चर्चा हो और जवाबदेही तय हो।
इस दौरान पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पुजारी के वेश में दानपात्र लेकर बैठे। राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने उसमें पैसे डाले। पप्पू यादव ने पैसे जेब में डालकर दिखाया कि इसी तरह चढ़ावा चोरी होता है। इसके बाद "चोर-चोर" के नारे लगे।
अयोध्या सांसद बोले- लड़ाई आगे बढ़ाएंगे
अयोध्या से SP सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, ये मुद्दा पूरे देश में चर्चा में है। इस लड़ाई की शुरुआत अखिलेश यादव ने की थी। इसे आगे बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है, जो अयोध्या की जनता ने सौंपी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)