बिहार में बड़ा दावा - RJD विधायक भाई वीरेंद्र बोले 1-2 महीने में टूट जाएगी JDU, संजय झा पर साधा निशाना

RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने दावा किया है कि एक से दो महीने में JDU टूट जाएगी। शुक्रवार को बिना नाम लिए संजय झा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा जो लोग बयान दे रहे हैं वही पार्टी को बर्बाद कर चुके हैं और तोड़ने वाले हैं। दो-चार लोग बचेंगे तो नाम जनता दल नीतीश होगा, इसलिए पहले से इशारा कर रहे हैं। यह बयान खगड़िया में संजय झा के JDU का नाम बदलकर जनता दल नीतीश करने वाले बयान के बाद आया है। साथ ही बख्तियारपुर का नाम नीतीशपुर करने का प्रस्ताव भी चर्चा में है।

Sep 13, 2026 - 18:17
0 2
बिहार में बड़ा दावा - RJD विधायक भाई वीरेंद्र बोले 1-2 महीने में टूट जाएगी JDU, संजय झा पर साधा निशाना

पटना - बिहार की राजनीति में JDU की टूट को लेकर बड़ा दावा सामने आया है। RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा है कि एक से दो महीने में JDU टूट जाएगी।

शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने संजय झा का नाम लिए बिना कहा - "मुझे लगता है जो लोगों का बयान आ रहा है, नाम नहीं लेना चाहते, वो लोग पार्टी को बर्बाद कर चुके हैं और तोड़ने वाले हैं। दो, चार-पांच को बचेगा तो उसका नाम होगा जनता दल नीतीश। इसलिए पहले से वो इशारा कर रहे हैं।"

उन्होंने आगे कहा - "जो लोग बोल रहे हैं वही पार्टी को तोड़ने के लिए तैयार हैं। डेढ़-दो महीने में देखिए क्या-क्या हो रहा है।"

यह बयान JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने खगड़िया में 'नीतीश संवाद' कार्यक्रम में कहा था कि नीतीश कुमार के योगदान को देखते हुए JDU का नाम जनता दल नीतीश रख देना चाहिए, यह उनकी विचारधारा की पार्टी है।

इधर बख्तियारपुर का नाम बदलकर 'नीतीशपुर' करने का प्रस्ताव भी जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने दिया है, जिससे बिहार में नाम बदलने की राजनीति पर नई बहस छिड़ गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User