PM मोदी और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति मिर्जियोयेव की ताशकंद में बड़ी बैठक, संबंध अब कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप तक, व्यापार-ऊर्जा-तकनीक पर अहम फैसले

PM नरेंद्र मोदी और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के बीच ताशकंद में प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत, द्विपक्षीय संबंधों को कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप तक ले जाने पर सहमति। आर्थिक सहयोग, व्यापार, ऊर्जा, तकनीक और शहरों के बीच सहयोग बढ़ाने पर फैसले। PM मोदी ने कहा- मिर्जियोयेव की किताब में परियोजनाओं और समयसीमा की पहचान सराहनीय, डिनर में भी सार्थक बातचीत, दोनों देशों की टीमें एकमत।

Aug 30, 2026 - 14:56
0 2
PM मोदी और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति मिर्जियोयेव की ताशकंद में बड़ी बैठक, संबंध अब कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप तक, व्यापार-ऊर्जा-तकनीक पर अहम फैसले

ताशकंद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के बीच ताशकंद में प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रिश्तों को और मजबूत करने पर जोर दिया।

PM मोदी ने कहा 

भारत और उज्बेकिस्तान अपने संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी (Comprehensive Strategic Partnership) के स्तर तक ले जा रहे हैं। ठोस लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ेंगे। बैठक में आर्थिक सहयोग, व्यापार, ऊर्जा, तकनीक और शहरों के बीच सहयोग बढ़ाने पर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।

PM ने बताया कि राष्ट्रपति मिर्जियोयेव की एक किताब देखी, जिसमें आर्थिक सहयोग के लिए सभी अहम क्षेत्रों में प्रोजेक्ट्स की पहचान और उनकी टाइमलाइन तय की गई है। मोदी ने इसकी सराहना की और कहा – भरोसा है दोनों देश मिलकर इन प्रोजेक्ट्स पर तेजी से प्रगति करेंगे।

PM ने यह भी बताया कि पिछली रात डिनर के दौरान भी दोनों के बीच सार्थक बातचीत हुई और कई अहम निर्णय लिए गए, जिन पर दोनों देशों की टीमें एकमत हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User