PM मोदी ने बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर को भेजी शादी की बधाई, लिखा- विश्वास और प्यार के नए सफर की शुरुआत
बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर की शादी 6 जुलाई को रोहन ठक्कर से हुई। इस मौके पर PM नरेंद्र मोदी ने कपूर परिवार को पत्र लिखकर नवविवाहित जोड़े को बधाई दी और सुखी जीवन की कामना की। बोनी कपूर ने PM के संदेश को शेयर कर आभार जताया। अंशुला और रोहन की लव स्टोरी 2022 में डेटिंग ऐप से शुरू हुई थी।
फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर ने 6 जुलाई को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से शादी कर ली। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं भेजीं।
PM मोदी ने कपूर परिवार के नाम 3 जुलाई को एक पत्र लिखा। इसमें उन्होंने अंशुला और रोहन के सुखी और खुशहाल जीवन की कामना की।
PM ने पत्र में क्या लिखा
प्रधानमंत्री ने लिखा, "अंशुला और रोहन अपने जीवन में विश्वास, प्यार और साथ के नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं। इस शुभ अवसर पर उन्हें मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।"
आगे उन्होंने कहा, "विवाह समारोह में आमंत्रित करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं कामना करता हूं कि दोनों जीवन के सफर में एक-दूसरे का सच्चा साथी बनें, एक-दूसरे की कमियों को स्वीकार करें और एक-दूसरे की खूबियों से आगे बढ़ते रहें।"
बोनी कपूर ने PM का पत्र सोशल मीडिया पर शेयर कर आभार जताया। उन्होंने लिखा, "हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद। अंशुला और रोहन की शादी पर अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद देने के लिए हम आपके बहुत आभारी हैं।"
शादी और लव स्टोरी
अंशुला और रोहन की शादी 6 जुलाई को मुंबई के ताज लैंड्स एंड में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई। समारोह में अर्जुन कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर समेत परिवार के करीबी शामिल हुए।
दोनों की मुलाकात 2022 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। रोहन ने अंशुला को न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में रात 1 बजकर 15 मिनट पर प्रपोज किया था, जो उनके पहली बार बात करने का समय था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)