पटना स्नातक MLC चुनाव में सम्राट चौधरी की एंट्री से बदला माहौल - नीरज कुमार को बताया पॉलिटिकल डॉक्टर, अनंत सिंह को इशारों में चेतावनी
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव में अनंत सिंह मीडिया में ट्विस्ट पर ट्विस्ट डाल रहे हैं मगर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इशारों में विरोध का मैदान साफ कर दिया पटना कार्यक्रम में चर्चा शुरू हुई कि परिणाम चुनाव से पहले आ गया। अपने ही दल के विधायक अनंत सिंह से मिल रही चुनौती के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सार्वजनिक कार्यक्रम में खुलकर नीरज कुमार के समर्थन में आए पूरा चुनावी माहौल बदल गया प्रतीकात्मक कहा पर तीर निशाने पर लगा जेडीयू नेता नीरज कुमार एक पॉलिटिकल डॉक्टर हैं जो अच्छे-अच्छों का इलाज कर देते हैं यदि कोई भिड़ेगा तो उसका भी इलाज कर देंगे। इशारों में NDA का प्लान जाहिर हो गया चुनावी फिजा बदल गई संकेतों में गृह विभाग हर मोर्चे पर कमान संभालेगा चिन्हित बूथों पर गलत मतदान रोकने की कोशिश गिरफ्तारियों का नजारा मिल सकता है फेर वोट की आड़ में अनंत सिंह हराओ अभियान प्रशासन हरकत पर नजर रखेगा बोगस वोट रोकना मनोबल तोड़ने के लिए काफी। भाजपा संगठन का इस्तेमाल होगा सम्राट के मंच से नीरज पक्ष में उतरने का मतलब भाजपा का पूरा संगठन सक्रिय वोटों को बूथ वार चिन्हित करने का काम शुरू अभी तक संदेश था
पटना स्नातक MLC चुनाव में अनंत सिंह रोज मीडिया में नया ट्विस्ट ला रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बयान से पूरा खेल साफ कर दिया।
पटना के कार्यक्रम में CM ने ऐसा कहा कि गलियारों में चर्चा है - पटना स्नातक का रिजल्ट तो चुनाव से पहले ही आ गया।
नीरज के साथ खड़े हुए सम्राट
अपनी ही पार्टी के विधायक अनंत सिंह की चुनौती के बीच सम्राट चौधरी खुलकर नीरज कुमार के समर्थन में आए। उन्होंने कहा - "JDU नेता नीरज कुमार एक पॉलिटिकल डॉक्टर हैं, जो अच्छे-अच्छों का इलाज कर देते हैं, और यदि कोई उनसे भिड़ेगा तो वे उसका भी इलाज कर देंगे।"
प्रतीकात्मक कहा, लेकिन तीर सीधा निशाने पर लगा और चुनावी माहौल बदल गया।
इशारों में साफ हुआ NDA का प्लान
सम्राट के बोलते ही फिजा बदल गई। संकेत साफ है - अब गृह विभाग हर मोर्चे पर कमान संभालेगा। चिन्हित बूथों पर गलत मतदान रोकने की तैयारी, जरूरत पड़ी तो गिरफ्तारियों का दौर भी दिख सकता है। अंदरखाने इसे फेर वोट की आड़ में 'अनंत हराओ' अभियान के तौर पर देखा जा रहा है। प्रशासन की चुस्ती से हर हरकत पर नजर रहेगी, बोगस वोट रोकना ही अनंत का मनोबल तोड़ने के लिए काफी माना जा रहा है।
भाजपा संगठन होगा सक्रिय
CM के मंच से नीरज के पक्ष में उतरने का मतलब है भाजपा का पूरा संगठन अब सक्रिय होगा। बूथ-वार वोट चिन्हित करने का काम शुरू हो जाएगा। अब तक सवाल था कि नीरज JDU के उम्मीदवार हैं भी या नहीं, अनंत सिंह बार-बार सिंबल दिखाने की मांग कर रहे थे। सम्राट के बयान के बाद कंफ्यूजन खत्म - नीरज अब NDA गठबंधन के उम्मीदवार हैं, इससे उनका मनोबल भी बढ़ा है।
सम्राट के लिए रिवाइवल का मौका
वरिष्ठ पत्रकार मानते हैं कि सम्राट के उतरने से पहले नीरज की राह आसान नहीं थी। ऊपर से लगता था विरोध सिर्फ अनंत का है, लेकिन अंदर कई बड़े नेता बाजी पलटने में लगे थे, भीतरघात का खतरा था। सम्राट की हुंकार से NDA के कील-कवच दुरुस्त हुए हैं। बांकीपुर उपचुनाव के बाद BJP थोड़ी बैकफुट पर थी, इस चुनाव में जीत से कार्यकर्ताओं में नया जोश आएगा और हार का ठप्पा भी मिटेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)