झारखंड में 13 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, 14-15 को वज्रपात की चेतावनी...

बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण झारखंड में 13 जुलाई तक भारी बारिश संभव है। रांची समेत 10+ जिलों में अलर्ट जारी। 14-15 जुलाई को वज्रपात के साथ मूसलाधार बारिश का येलो अलर्ट है। रांची में मानसून की बारिश अभी सामान्य से 15% कम है, जो अगले हफ्ते पूरी होने की उम्मीद है।

Jul 11, 2026 - 20:19
0 4
झारखंड में 13 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, 14-15 को वज्रपात की चेतावनी...

झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण राज्य में शनिवार से भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार यह सिलसिला 13 जुलाई तक लगातार जारी रह सकता है।

विभाग ने रांची, दुमका, देवघर, बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह, रामगढ़, गुमला, पलामू और पश्चिमी सिंहभूम समेत कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। लगातार बारिश से राज्य की प्रमुख नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है।

रांची में 15% कम हुई बारिश  
राजधानी रांची में शुक्रवार को हुई रुक-रुक कर बारिश से गर्मी से राहत मिली। लेकिन मानसून कोटे में अभी भी 15% की कमी है। अब तक रांची में 296.1 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि सिर्फ 252.4 मिमी ही रिकॉर्ड की गई है। 8 जुलाई को यह कमी 5% थी जो 2 दिन में बढ़कर 15% हो गई।

14-15 जुलाई को येलो अलर्ट  
मौसम विभाग के मुताबिक 11 से 13 जुलाई तक घने बादल और हल्की बारिश होगी। इसके बाद 14 और 15 जुलाई को मूसलाधार बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 15 और 16 जुलाई को भी दिन में 1-2 बार हल्की बारिश हो सकती है।

जिलों के लिए तारीखवार अलर्ट
- 13-14 जुलाई: गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, सरायकेला-खरसावां, जमशेदपुर, चाईबासा
- 14-15 जुलाई: रांची, गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, रामगढ़, बोकारो

आज शनिवार को रांची का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम में सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User