दिल्ली से रांची तक बदला छात्र आंदोलन का रंग...लाठीचार्ज पर अब आमने-सामने कांग्रेस-BJP
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस केंद्र पर हमलावर थी, अब रांची में आंदोलन पर लाठीचार्ज के बाद BJP ने मोर्चा संभाला। संसद में गतिरोध, किरेन रिजिजू और गिरिराज का राहुल पर 'दोहरा रवैया' का आरोप। कांग्रेस बोली- BJP डरी हुई है।
नई दिल्ली/रांची: छात्र आंदोलन का मुद्दा अब संसद से सड़क तक पहुंच गया है। दिल्ली में कांग्रेस जहां केंद्र सरकार को घेर रही थी, वहीं रांची में लाठीचार्ज के बाद BJP आक्रामक हो गई है। नतीजा - सियासी रुख 360 डिग्री घूम गया।
राहुल 'छात्रों का इस्तेमाल' कर रहे
संसद में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, सरकार चर्चा के लिए तैयार है, जवाब भी तैयार है। लेकिन विपक्ष हंगामा चाहता है।
गिरिराज सिंह ने सीधे राहुल गांधी पर निशाना साधा। बोले, राहुल दोहरा रवैया अपना रहे हैं। हिम्मत है तो झारखंड में JMM से समर्थन वापस लें या लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा दें।
झारखंड BJP अध्यक्ष आदित्य साहू ने तो यहां तक कहा कि रांची में लाठीचार्ज के लिए सीधे राहुल जिम्मेदार हैं। उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए।
कांग्रेस का पलटवार: BJP डरी हुई है
झारखंड कांग्रेस नेता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा, राहुल गांधी के बढ़ते प्रभाव से BJP डरी हुई है। राज्य सरकार छात्रों के साथ है।
उन्होंने सवाल किया, UP-MP में जब छात्रों पर लाठियां बरसती हैं तब BJP के नेता चुप क्यों हो जाते हैं? मोदी सरकार का 2 करोड़ नौकरियों का वादा ही युवाओं के लिए असली काला दौर है।
JMM ने घेरा BJP को
JMM महासचिव विनोद पांडेय ने भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर BJP पर साजिश का आरोप लगाया। कहा, UP में विवादित रही TDPL जैसी एजेंसी को झारखंड में किसने घुसाया? ये युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ है।
क्या है मामला?
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के बाद विपक्ष ने अमित शाह से जवाब मांगा है। उधर रांची में विधानसभा घेराव के दौरान हुए लाठीचार्ज ने मामले को और गरमा दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)