जेन-G ने पगला दिया - रवि किशन के 'कोटेश्वराय शिव' भजन पर मीम्स की बाढ़...
गोरखपुर सांसद रवि किशन का शिव भजन 'कोटेश्वराय शिव' जेन-G के बीच वायरल। संसद में बोले- 'ई जेन-G हमरा के पगला दिहेल बाड़न'। इंस्टा पर 'लॉर्ड रवि', 'आज के ओशो' नाम मिले। सांसद ने युवाओं की क्रिएटिविटी को किया सलाम।
नई दिल्ली: गोरखपुर सांसद रवि किशन इन दिनों संसद से ज्यादा सोशल मीडिया पर छाए हैं। वजह बना उनका सावन में गाया 'कोटेश्वराय शिव कोटेश्वराय' भजन, जिसे जेन-G ने मीम्स और रील्स से वायरल कर दिया।
ई जेन-G हमरा के पगला दिहेल बाड़न
संसद परिसर में मीडिया से बातचीत में रवि किशन भोजपुरी में बोले, ई GEN Z हमरा के पगला दिहेल बाड़न। हमरा बुद्धिया बंद कई देहना।
उन्होंने कहा कि युवाओं ने जिस तरह प्यार दिया है वो ऐतिहासिक है। इंस्टाग्राम के इतिहास में शायद ऐसा कभी नहीं हुआ।
मीम्स में बने लॉर्ड रवि और आज के ओशो
सांसद ने बताया कि फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर 'लॉर्ड रवि', 'गॉड रवि' और 'आज के ओशो' जैसे नामों से बुला रहे हैं। भजन को अलग-अलग अंदाज में रीक्रिएट किया जा रहा है।
रवि किशन ने कहा, मैं जेन-G की क्रिएटिविटी को सलाम करता हूं। उन्होंने हमें नई पहचान दी। ऐसे समय में अपनाया जब लगता था लोग उस नजर से नहीं देख रहे थे।
क्यों हुआ वायरल?
सुपरस्टार से नेता बने रवि किशन ने एक कार्यक्रम में लाइव शिव भजन गाया था। भोजपुरी अंदाज और भक्ति का मिक्स युवाओं को खूब भाया। देखते ही देखते ये भजन रीमिक्स, मीम्स और डांस रील्स का हिस्सा बन गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)