Flydubai हीरो कैप्टन स्मित मच्छर पर सलमान खान का ट्वीट वायरल, बोले- कमाल कर दिया पायलट जी, सलाम है आपको

फ्लाईदुबई फ्लाइट FZ1073 में 170 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की बॉलीवुड में भी जमकर तारीफ हो रही है। सलमान खान ने X पर लिखा- कमाल कर दिया पायलट जी, आपके साथ उड़ान भरना खुशी की बात होगी। शिल्पा, जैकी श्रॉफ, विक्की कौशल ने भी सलाम किया।

Oct 03, 2026 - 11:56
0 2
 Flydubai हीरो कैप्टन स्मित मच्छर पर सलमान खान का ट्वीट वायरल, बोले- कमाल कर दिया पायलट जी, सलाम है आपको

मुंबई। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई फ्लाइट में 170 से ज्यादा लोगों की जान बचाने वाले भारतीय हीरो कैप्टन स्मित मच्छर की हर तरफ तारीफ हो रही है। अब बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने भी उन्हें सलाम किया है।

सलमान ने X पर लिखा, "कमाल कर दिया पायलट जी, हम सब आपको सलाम करते हैं, आपके साथ उड़ान भरना खुशी की बात होगी... बहुत बढ़िया ब्रो... कैप्टन #SmitMachchhar।"

कॉकपिट में क्या हुआ था?

30 सितंबर को कैप्टन स्मित मच्छर फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 उड़ा रहे थे। आरोप है कि हवा में ही को-पायलट ने उन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद स्मित ने हिम्मत नहीं हारी, कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। इसके बाद यात्रियों और क्रू ने हमलावर को काबू किया और फ्लाइट को सऊदी अरब के तबुक में इमरजेंसी लैंड कराया गया। सभी 170 लोग सुरक्षित रहे।

बॉलीवुड ने भी किया सैल्यूट

शिल्पा शेट्टी: 170 से ज्यादा लोगों की जान बचाने के लिए बहुत सम्मान।
जैकी श्रॉफ: कुछ हीरो चुपचाप काम करते हैं! कैप्टन स्मित और दूसरे हीरो को मेरा सलाम।
विक्की कौशल: बहादुर! कैप्टन स्मित मच्छर।
सनी देओल: जब सबसे ज्यादा जरूरत थी, आपने असाधारण हिम्मत दिखाई। जल्द ठीक हों।
तमन्ना भाटिया: घायल होने के बावजूद 174 लोगों की जिंदगी के बारे में सोचना, बहुत सम्मान।

PM मोदी भी कैप्टन की बहादुरी के मुरीद हो चुके हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User