नीतीश खुद आकर बोल दें तो वापस ले लूंगा उम्मीदवार, विधान परिषद चुनाव पर प्रशांत किशोर का बड़ा चैलेंज
जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने विधान परिषद चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। कहा- जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार नीतीश के समर्थन का दावा कर रहे हैं, अगर नीतीश कैमरे पर आकर नीरज को अच्छा उम्मीदवार बता दें और वोट मांग लें तो जन सुराज अपना कैंडिडेट वापस ले लेगा। ये AI वीडियो नहीं होना चाहिए, बांकीपुर की तरह जनता बदलाव चाहती है।
पटना। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर नीतीश कुमार को खुली चुनौती दे दी है। उन्होंने कहा कि अगर नीतीश कुमार खुद कैमरे पर आकर कह दें तो वो अपना उम्मीदवार वापस ले लेंगे।
प्रशांत किशोर ने जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार का नाम लिए बिना कहा, "एनडीए प्रत्याशी 1-2 दिन से नीतीश कुमार का हवाला दे रहे हैं कि उन्हें उनका समर्थन मिला है। अगर सच में समर्थन मिला है तो नीतीश कुमार कैमरे के सामने आकर बोल दें कि नीरज कुमार बहुत अच्छे प्रत्याशी हैं, बहुत अच्छा काम किया है, इनको वोट दीजिए।"
उन्होंने आगे कहा, "अगर नीतीश जी मीडिया के सामने ये बात कह दें और ये बांकीपुर वाला AI वीडियो न हो, तो जन सुराज अपना कैंडिडेट तुरंत वापस ले लेगा।"
'जाति-धर्म नहीं, लोग बदलाव चाहते हैं'
PK ने कहा कि बांकीपुर में जो हुआ वो सबने देखा। लोग जाति-धर्म, दल से ऊपर उठकर परिवर्तन चाहते हैं। उसी तरह पटना स्नातक और पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में लोगों ने तय कर लिया है कि जन सुराज को जिताना है।
उन्होंने सवाल उठाया कि बांकीपुर में NDA क्यों हारी? क्योंकि सत्ता में रहकर भी उन्होंने काम नहीं किया। शिक्षक पूछ रहे हैं कि जब आप वेतनमान दिला नहीं सकते, समाज पर अत्याचार हो तो बोलते नहीं, तो किस मुंह से वोट मांग रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)