यशस्वी जायसवाल को वनडे टीम में जगह न मिलने पर भड़के R Ashwin, बोले - ये सरासर अन्याय है, सेलेक्टर्स कर रहे हैं गलत
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में यशस्वी जायसवाल को मौका न मिलने पर R Ashwin ने सेलेक्टर्स पर सवाल उठाए। कहा - शुभमन गिल आखिरी 2 वनडे नहीं खेल रहे तो जायसवाल को जगह मिलनी चाहिए थी। लगातार नजरअंदाज करने से आत्मविश्वास टूटेगा, 2027 वर्ल्ड कप से पहले गेम टाइम देना जरूरी था।
नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने सेलेक्टर्स को आड़े हाथों लिया है। वजह है - युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे टीम में जगह न मिलना।
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर साफ कहा कि जायसवाल जैसे टैलेंटेड प्लेयर को लगातार इग्नोर करना न सिर्फ उनके कॉन्फिडेंस के लिए खतरनाक है, बल्कि ये उनके साथ सरासर अन्याय भी है।
शुभमन गिल की जगह जायसवाल को मिलना चाहिए था मौका - अश्विन
अश्विन ने तर्क दिया कि कप्तान शुभमन गिल अगर सीरीज के आखिरी दो वनडे नहीं खेल रहे हैं, तो उस खाली जगह पर जायसवाल सबसे डिजर्विंग थे।
अश्विन बोले,
"अगर शुभमन गिल आखिरी दो वनडे नहीं खेल रहे हैं तो यशस्वी जायसवाल को वह जगह जरूर मिलनी चाहिए। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि यह सब उनके आत्मविश्वास को नुकसान पहुंचा सकता है। वह जिस तरह से रन बना रहे थे, वह रनों की मशीन थे।"
अश्विन ने आगे कहा, "अगर उनका आत्मविश्वास प्रभावित हो रहा है, तो टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे उन्हें जहां संभव हो मौका दें। लेकिन उन्हें बिल्कुल भी मौके नहीं मिल रहे हैं, जो कि बेहद गलत है।"
कब खेला था आखिरी इंटरनेशनल मैच?
अश्विन ने जायसवाल के इंटरनेशनल ब्रेक पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा, "मैं मानता हूं कि उन्हें टेस्ट के लिए तैयारी करनी है, लेकिन मुझे बताइए, जायसवाल ने आखिरी बार वनडे कब खेला था? आखिरी बार T20 कब खेला था? आखिरी बार टेस्ट कब खेला था?"
अश्विन के मुताबिक, लंबे समय तक किसी भी फॉर्मेट में न खिलाना समझ से परे है, खासकर जब 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी चल रही है और इन मैचों से जायसवाल को बहुमूल्य गेम टाइम मिल सकता था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)