10 साल पढ़ाई बेकार... RGV ने दी शिक्षा सिस्टम खत्म करने की सलाह, बोले- अब सिर्फ AI सीखो...
NEET पेपर लीक और विरोध के बीच फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। X पर 2 पोस्ट में RGV ने कहा कि 'एजुकेशन को खत्म कर देना चाहिए'। उनका तर्क है कि असली समस्या शिक्षा नहीं बल्कि AI है। 10 साल MBBS-PG करने का फायदा नहीं क्योंकि AI डॉक्टर से ज्यादा सटीक डायग्नोसिस कर देगा। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग, लॉ, CA जैसी डिग्रियां भी 2 साल में कागज बन जाएंगी। RGV के मुताबिक अब बच्चों को सिर्फ AI का इस्तेमाल सिखाना चाहिए, बाकी सब कूड़ेदान में डाल दो।
मुंबई: NEET पेपर लीक को लेकर देशभर में प्रदर्शन और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के बीच मशहूर फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने एक चौंकाने वाला बयान दे दिया है।
एजुकेशन को खत्म कर देना चाहिए
सोमवार को X पर दो लंबे पोस्ट में रंगीला और सत्या के डायरेक्टर RGV ने कहा कि अब पारंपरिक शिक्षा का कोई मतलब नहीं बचा है।
उन्होंने लिखा, याद करो। लिखो। पास हो जाओ। डिग्री पाओ। नौकरी पाओ। ये वाला फॉर्मूला अब फाड़ने का समय आ गया है।
RGV का कहना है कि असल मुद्दा NEET नहीं है, असल मुद्दा AI है।
10 साल MBBS करने का क्या फायदा?
RGV ने डॉक्टरों की पढ़ाई का उदाहरण देते हुए लिखा:
एक स्टूडेंट 5 साल MBBS, 2 साल PG और 2-3 साल स्पेशलाइजेशन में लगा देता है। कुल 10 साल। सिर्फ ये जानने के लिए कि उसकी जेब में रखा AI पहले से क्या जानता है।उनके मुताबिक अब AI टेस्ट, डेटा और डायग्नोसिस इंसान से कहीं ज्यादा तेज और सटीक कर रहा है। सर्जरी भी रोबोटिक हो रही है। ऐसे में डॉक्टर धीरे-धीरे "बिचौलिया" बन जाएगा।
सारी डिग्रियां कागज बन जाएंगी
RGV ने दावा किया कि जेफ्री हिंटन जैसे AI एक्सपर्ट भी मानते हैं कि अगले 1-2 साल में AI डॉक्टरों का काम पीछे छोड़ देगा।उन्होंने सवाल किया, जब सब कुछ एल्गोरिदम और रोबोट करेगा, तो स्टूडेंट्स अभी भी NEET, इंजीनियरिंग, लॉ, CA, MBA क्यों कर रहे हैं?
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)