बांकीपुर उपचुनाव: आज वोट डालने पर नहीं कटेगा वेतन, सरकार ने किया Paid Leave का ऐलान..
30 जुलाई को पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग के निर्देश पर सरकार ने बांकीपुर क्षेत्र के सभी मतदाताओं को सवैतनिक अवकाश घोषित किया है। इसका फायदा सरकारी के साथ-साथ निजी कंपनी, दुकान, स्कूल, बैंक और अस्पताल के कर्मचारियों को भी मिलेगा। पटना के बोरिंग रोड, डाकबंगला, गांधी मैदान समेत कई इलाकों के वोटरों के लिए ये राहत है।
पटना: बिहार की राजधानी पटना की चर्चित बांकीपुर सीट पर आज यानी 30 जुलाई को उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। वोटिंग को लेकर लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है।
वोट के दिन नहीं कटेगी सैलरी
चुनाव आयोग के आदेश के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी रजिस्टर्ड वोटरों के लिए सवैतनिक सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। यानी आज वोट डालने जाओगे तो ऑफिस से छुट्टी मिलेगी और तनख्वाह भी पूरी मिलेगी।
ये नियम सिर्फ सरकारी नौकरी वालों के लिए नहीं है। निजी कंपनियों, दुकानों, बैंकों, स्कूल-कॉलेज, अस्पताल और फैक्ट्रियों में काम करने वाले लोगों पर भी लागू होगा। अगर आपका घर बांकीपुर में है लेकिन नौकरी कहीं और है, तब भी संस्थान को आपको छुट्टी देनी होगी।
किन इलाकों को मिलेगा फायदा
बांकीपुर सीट में बोरिंग रोड, राजापुर, बुद्धा कॉलोनी, गांधी मैदान, डाकबंगला, फ्रेजर रोड, पीएमसीएच, पटना यूनिवर्सिटी, कदमकुआं, मीठापुर, जक्कनपुर जैसे पटना के बड़े इलाके आते हैं। इन जगहों की वोटर लिस्ट में नाम है तो आप इस छुट्टी के हकदार हैं।
बड़े दफ्तर और कॉलेज भी इसी क्षेत्र में
हाईकोर्ट, सिविल कोर्ट, नगर निगम, पटना कॉलेज, बीएन कॉलेज, पटना वीमेंस कॉलेज, आयकर और जीएसटी ऑफिस जैसे कई अहम संस्थान भी इसी विधानसभा में हैं। इनमें काम करने वाले कर्मचारियों को भी आज वोट के लिए छुट्टी मिलेगी।
प्रशासन की अपील
जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नौकरी या व्यस्तता के कारण वोट मिस न करें। हर वोट कीमती है और लोकतंत्र को मजबूत करता है। पूरे क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
आज दिनभर इसी सीट पर सबकी नजरें रहेंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)