CJP प्रदर्शन के बाद सियासत गरम: सिब्बल ने नड्डा पर कसा तंज, कांग्रेस बोली- 'जुल्म का जवाब संविधान देगा'
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के दौरान हिंसा और लाठीचार्ज के बाद सियासत तेज। पुलिस ने अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज की। CJP नेताओं की JP नड्डा से मुलाकात पर कपिल सिब्बल ने तंज कसा और नड्डा को 'घमंडी' बताया। कांग्रेस ने भी केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि युवाओं पर दमन करने वालों को संविधान की लाठी का सामना करना होगा।
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान हुए बवाल के बाद अब सियासी घमासान शुरू हो गया है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।
नड्डा से मुलाकात पर सिब्बल का हमला
CJP के प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका ने अपनी मांगों को लेकर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। इसी को लेकर वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने केंद्र सरकार को निशाने पर लिया।
21 जुलाई को एक्स पर पोस्ट करते हुए सिब्बल ने लिखा,
"नड्डा: पहली बार प्रदर्शनकारियों की तरफ से सरकार से बातचीत का प्रस्ताव आया है... कितने घमंडी हैं। हमारे बच्चे अनशन पर बैठे थे, उनका प्रस्ताव सबको पता था। तब सरकार क्या कर रही थी? बस चुपचाप देख रही थी और इंतजार कर रही थी कि कब आंसू गैस और लाठीचार्ज हो। शर्मनाक!"
कांग्रेस का केंद्र पर हमला
वहीं कांग्रेस ने भी प्रदर्शनकारियों पर हुए बल प्रयोग को लेकर केंद्र को घेरा। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक्स पर लिखा,
"इस देश के युवाओं के साथ हुए अन्याय की लंबी फेहरिस्त में कल का शर्मनाक अध्याय भी जुड़ गया। सत्ता के इशारे पर देश के बेटे-बेटियों पर जुल्म और दमन किया गया।" उन्होंने आगे कहा कि युवाओं पर जुल्म करने वालों को एक दिन संविधान की लाठी का सामना करना पड़ेगा।
फिलहाल CJP नेताओं ने नड्डा को लिखित ज्ञापन सौंपा है, लेकिन प्रदर्शनकारियों की मांगों पर सरकार की ओर से अभी कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)