भारतीय टीम की नीली जर्सी हटी, अब मैदान पर दिखेगी भगवा रंग की किट

अगले महीने नीदरलैंड-बेल्जियम में होने वाले हॉकी विश्व कप में भारतीय मेंस और महिला टीम भगवा जर्सी में उतरेगी। हॉकी इंडिया ने तकनीकी वजह बताई तो पूर्व कप्तान वीरेन रासकिन्हा ने विरोध किया। 15-30 अगस्त को होगा टूर्नामेंट।

Jul 30, 2026 - 19:33
0 1
भारतीय टीम की नीली जर्सी हटी, अब मैदान पर दिखेगी भगवा रंग की किट

नई दिल्ली: अगले महीने नीदरलैंड और बेल्जियम में शुरू होने वाले FIH हॉकी विश्व कप से पहले भारतीय हॉकी टीम की जर्सी को लेकर बहस छिड़ गई है। 15 से 30 अगस्त तक चलने वाले इस टूर्नामेंट मेंस और महिला दोनों टीमें अब पारंपरिक नीले रंग की जगह भगवा रंग की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेंगी।

हॉकी इंडिया ने क्या कहा  
हॉकी इंडिया का कहना है कि रंग बदलने के पीछे तकनीकी कारण है। मौजूदा समय में इंटरनेशनल हॉकी पिचों का रंग भी नीला है। ऐसे में नीली जर्सी मैदान में घुल-मिल जाती थी और खिलाड़ियों को टीवी पर और मैदान पर देख पाने में दिक्कत होती थी। 

संघ ने बताया कि कोच और खिलाड़ियों से बातचीत के बाद पीले और केसरिया रंग का विकल्प आया। फाइनल में केसरिया को चुना गया। इसके साथ ही हॉकी इंडिया ने कहा कि केसरिया रंग तिरंगे का हिस्सा है और ये साहस, बलिदान और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक भी है।

पूर्व कप्तान ने उठाए सवाल  
इस फैसले पर पूर्व भारतीय कप्तान वीरेन रासकिन्हा ने नाराजगी जताई। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारतीय हॉकी की पहचान हमेशा से नीला रंग रहा है। फैंस भी टीम को नीली जर्सी में देखना चाहते हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या अर्जेंटीना कभी फुटबॉल में सफेद की जगह दूसरा रंग पहन सकता है।

नई जर्सी में क्या खास है  
भगवा जर्सी के साथ टीम के पास सफेद किट भी होगी। नई डिजाइन में कई भारतीय तत्व जोड़े गए हैं:  

मंडाला पैटर्न: जर्सी पर भारत की सांस्कृतिक कला दर्शाई गई है  
देवनागरी में 'इंडिया': आगे की तरफ हिंदी में देश का नाम  
नेवी ब्लू अशोक चक्र: प्रगति और शांति का प्रतीक  
सुदर्शन चक्र ग्राफिक: ताकत और एकता को दिखाता है  
तिरंगे की पाइपिंग: कंधे और बाजू पर राष्ट्रीय गौरव का संकेत

पहली बार नहीं बदला रंग  
ये पहला मौका नहीं है जब टीम की जर्सी का रंग बदला है। 2014 वर्ल्ड कप में टीम पीली जर्सी में खेली थी। वहीं 2018 में आसमानी नीला रंग और नया डिजाइन इस्तेमाल हुआ था। अब देखना होगा कि 15 अगस्त से शुरू हो रहे विश्व कप में भगवा जर्सी वाली टीम इंडिया कैसा प्रदर्शन करती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User