लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स ने आखिरी गेंद पर जीता MLC 2026 का खिताब

ओकलैंड कोलिजियम में खेले गए रोमांचक फाइनल में लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स ने वॉशिंगटन फ्रीडम को 1 रन से हराकर पहली बार मेजर लीग क्रिकेट का खिताब अपने नाम किया। टीम के मालिक शाहरुख खान ने जीत के बाद खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की।

Jul 19, 2026 - 14:29
0 2
लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स ने आखिरी गेंद पर जीता MLC 2026 का खिताब

ओकलैंड कोलिजियम में हुए फाइनल में एलएकेआर ने डिफेंडिंग चैंपियन वॉशिंगटन फ्रीडम को आखिरी गेंद पर 1 रन से हराकर पहली बार मेजर लीग क्रिकेट की ट्रॉफी उठाई।

पहले बल्लेबाजी करते हुए नाइट राइडर्स ने 164 रन बनाए। आंद्रे फ्लेचर ने 27 गेंद में 47 और कॉलिन मुनरो ने 29 गेंद में 40 रन की तेज पारी खेली। लेकिन आखिरी 6 ओवर में टीम ने 35 रन पर 6 विकेट गंवा दिए।  
जवाब में वॉशिंगटन फ्रीडम को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 3 रन चाहिए थे। लहिरू मिलंता सिर्फ 1 रन ही ले सके और दूसरा रन लेने के चक्कर में रन आउट हो गए। इसी के साथ मैच और खिताब दोनों एलए के नाम।

शाहरुख खान ने दी बधाई  
टीम के मालिक शाहरुख खान ने एक्स पर पोस्ट कर पूरी टीम को बधाई दी।  
उन्होंने लिखा: "एसएकेआर स्टेडियम। चैंपियनशिप... अमेरिका में क्रिकेट... शानदार सुनील नरेन, जेसन होल्डर, रसेल और पूरी टीम। एकदम बेहतरीन। आप सभी ने कहा था कि हम सिर्फ हिस्सा लेने नहीं, बल्कि जीतने आए हैं और आपने यह करके दिखाया। आप सभी को बहुत प्यार... कोरबो लोरबो जीतबो!"

3 साल बाद आया बदलाव  
2013 में शुरू हुई MLC में एलएकेआर पहले 3 सीजन में प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच पाई थी। इस बार टीम ने टॉप-2 में जगह बनाई, क्वालिफायर जीता और फाइनल में 2024 की विजेता वॉशिंगटन को हरा दिया।  
इस सीजन फ्रेंचाइजी ने कैलिफोर्निया में अपना खुद का स्टेडियम "नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड" भी तैयार किया, जहां इस बार मैच हुए।

वॉशिंगटन फ्रीडम ने एलिमिनेटर और चैलेंजर जीतकर फाइनल का टिकट लिया था, लेकिन फाइनल में किस्मत ने साथ नहीं दिया।एलए नाइट राइडर्स के लिए यह जीत सिर्फ ट्रॉफी नहीं, बल्कि मेहनत और भरोसे का नतीजा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User