नेपाल में भीषण बाढ़ से बिहार पर खतरा, कोसी-गंडक-बागमती में जलस्तर बढ़ने की आशंका, CM सम्राट चौधरी ने 6 जिलों को किया अलर्ट
नेपाल में बुधवार को भीषण बाढ़ के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया। कोसी, गंडक, बागमती, कमला, बूढ़ी गंडक में जलस्तर बढ़ने की आशंका। CM सम्राट चौधरी ने हाईलेवल समीक्षा बैठक कर अलर्ट जारी किया। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली समेत संवेदनशील जिलों में विशेष सतर्कता, बांधों-तटबंधों की दिन-रात निगरानी और नाइट पेट्रोलिंग के निर्देश, NDRF-SDRF टीमें तैनात, जरूरत पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के आदेश।
पटना: नेपाल में बुधवार को आई भीषण बाढ़ के बाद बिहार पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। नेपाल से आने वाली कोसी, गंडक, बागमती, कमला और बूढ़ी गंडक नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने की आशंका है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तत्काल उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया।
6 जिले अलर्ट पर
CM ने कहा – नेपाल की बाढ़ का असर बिहार पर पड़ सकता है। स्थिति पर लगातार नजर रखें, प्रशासनिक और तकनीकी टीमें सक्रिय रहें। विशेष रूप से गंडक से जुड़े 6 जिले – पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत अन्य संवेदनशील जिलों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।
बांधों-तटबंधों की निगरानी
सम्राट चौधरी ने निर्देश दिया – नेपाल से आने वाले पानी के प्रवाह की लगातार निगरानी हो। सभी बांधों और तटबंधों की दिन-रात निगरानी और नाइट पेट्रोलिंग हो। कमजोर हिस्सों पर तत्काल मरम्मत और सपोर्ट दिया जाए।
NDRF-SDRF तैनात
CM ने कहा – जहां जलस्तर बढ़े और लोगों को शिफ्ट करना पड़े, वहां समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। NDRF और SDRF की टीमें तैनात कर दी गई हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)