बांकीपुर से भाजपा को सबक: PK का हमला, कहा- छात्रों पर लाठी का जवाब वोट से देगी जनता...
बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज नेता प्रशांत किशोर ने भाजपा पर तीखा हमला किया। दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार का युवा वोट से हिसाब लेगा। पीके ने दावा किया कि भाजपा के अहंकार और जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता के कारण पार्टी की हार तय है। साथ ही कहा कि बांकीपुर की हार सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की राह भी बंद कर देगी।
बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की गर्मी तेज है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने चुनावी सभा में भाजपा पर सीधा हमला बोला और पार्टी की हार का दावा किया।
छात्रों पर लाठी का जवाब वोट से
दिल्ली में नीट और छात्रों के प्रदर्शन पर हुई पुलिस कार्रवाई का जिक्र करते हुए PK ने कहा,
आपने देखा कैसे देश के बच्चों को डंडों से पीटा गया। उनके साथ अत्याचार हुआ। इसका जवाब बांकीपुर की जनता वोट के जरिए देगी। भाजपा को बताएगी कि ये लोकतंत्र है, किसी का एकाधिकार नहीं है।
उन्होंने तंज कसा कि मोदी जी को संसद से पीछे के गेट से निकलना पड़ा। "जब केंद्र में ये हाल है तो बिहार के छुटभैया नेता जो हमें डरा रहे हैं, वो संभल जाएं।
भाजपा पर 3 बड़े आरोप
1. अहंकार: कहते हैं कुत्ता-बिल्ली को खड़ा कर देंगे, फिर भी वोट मिलेगा। जनता इस अपमान का बदला लेगी।
2. निष्क्रियता: यहां सांसद-विधायक निश्चिंत हैं। सोचते हैं जाति, धर्म और मोदी के नाम पर जीत जाएंगे। बांकीपुर इस बार संदेश देगा - काम नहीं करोगे तो कोई नहीं बचा सकता।
3. सांस्कृतिक मुद्दा: इनका अहम इतना बढ़ गया है कि हनुमान जी को भाजपा का झंडा लगाकर डांस करवा रहे हैं।
सम्राट चौधरी पर निशाना
प्रशांत ने कहा कि बांकीपुर का नतीजा सिर्फ एक सीट का नहीं है।
बिहार का हर मतदाता चाहता है कि भाजपा नेतृत्व को संदेश जाए कि सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री के तौर पर स्वीकार्य नहीं हैं। अगर बांकीपुर में भाजपा हारी तो उन्हें हटाने का रास्ता खुल जाएगा। 30 तारीख को जनता बेहतर मुख्यमंत्री चुनने के लिए वोट करेगी।
पीके ने आखिर में कहा, "जो फैसला जनता ने ले लिया है वो अटल है। भाजपा यहां पूरी तरह हारने जा रही है। इसमें कोई किंतु-परंतु नहीं।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)