राम मंदिर दान चोरी केस: चंपत राय समेत 3 दिग्गजों की वीआईपी पास पावर छीनी, SIT जांच में हर दिन नए खुलासे...

अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा फैसला। चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा और गोपाल राव की वीआईपी दर्शन पास जारी करने की पावर खत्म। हिडन कैमरे में नोट गिनते समय कर्मचारियों की चोरी पकड़ी गई थी। अब तक 8 लोग गिरफ्तार, SIT जांच जारी।

Jul 09, 2026 - 18:48
0 3
राम मंदिर दान चोरी केस: चंपत राय समेत 3 दिग्गजों की वीआईपी पास पावर छीनी, SIT जांच में हर दिन नए खुलासे...

अयोध्या के राम मंदिर दान चोरी मामले में अब ट्रस्ट ने सबसे बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने ट्रस्ट से निष्कासित पूर्व महासचिव चंपत राय, पूर्व सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा और विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल राव की वीआईपी और सुगम दर्शन पास जारी करने की ID को रद्द कर दिया है।

अब इन तीनों के नाम से किसी भी श्रद्धालु के लिए विशेष दर्शन पास जारी नहीं हो सकेंगे। मंदिर के भूमि पूजन के समय से चली आ रही यह व्यवस्था अब पूरी तरह खत्म कर दी गई है।

कैसे पकड़ी गई चोरी?  
मई के आखिरी हफ्ते में ट्रस्ट अधिकारियों को दान पेटियों की रकम में गड़बड़ी का शक हुआ। एक पेटी में पहले 6-7 लाख जमा होते थे, लेकिन 500 की गड्डियों में कमी दिखी। शक के बाद नोट गिनने वाले कमरे में हिडन कैमरे लगाए गए। एक हफ्ते की फुटेज में खुलासा हुआ कि कर्मचारी सीसीटीवी के सामने खड़े होकर दूसरे साथी से नोटों की गड्डी में से पैसे निकलवाकर कपड़ों में छिपवा रहे थे।

अब तक 8 गिरफ्तार  
SIT की जांच में अब तक अविनाश शुक्ला, लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, मनीष यादव, करुणेश पांडे, रमाशंकर मिश्रा, रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और सुभाष श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ में आरोपियों के मोबाइल से कई अहम सबूत मिले हैं। पुलिस अनुकल्प मिश्रा की कार को भी बरामद कर चुकी है, जिससे मामले के और राज खुलने की उम्मीद है।

SIT रोजाना घंटों जांच कर रही है। ट्रस्ट और सरकार दोनों ने साफ कर दिया है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User