"जलमग्न गोरखपुर में भी चलेगी वॉटर टैक्सी?" लखनऊ प्रॉजेक्ट पर अखिलेश का BJP सरकार पर तंज...
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रस्तावित वॉटर टैक्सी प्रॉजेक्ट पर सरकार को घेरा। एक्स पर पूछा कि क्या जलमग्न गोरखपुर में भी वॉटर टैक्सी चलेंगी। 1170 करोड़ की इस योजना के तहत गोमती-कुकरैल में टैक्सी चलाने का प्लान है। अखिलेश ने बारिश में जलभराव को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा।
लखनऊ। यूपी सरकार के सिटी वॉटर ट्रांसपोर्टेशन प्रॉजेक्ट को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पूछा कि अगर लखनऊ में वॉटर टैक्सी चल सकती है तो क्या जलभराव वाले गोरखपुर में भी यही सुविधा मिलेगी?
अखिलेश ने एक्स पर उठाए सवाल
अखिलेश ने पोस्ट में लिखा, "गोमती, कुकरैल और शारदा नहर में वॉटर टैक्सी दौड़ाने की बात हो रही है। क्या ये टैक्सी गोरखपुर की डूबी सड़कों पर भी चलेंगी? आखिर गोरखपुर तो सीएम सिटी है।"
इससे पहले उन्होंने गोरखपुर में बारिश के बाद सड़कों पर भरे पानी का वीडियो शेयर किया था। कैप्शन में लिखा था "जब तक भाजपा का राज, छोड़ो कार, रखो नाव तैयार"। इसके बाद अयोध्या में भी जलभराव और जाम को लेकर सरकार को घेरा था।
क्या है वॉटर टैक्सी प्रॉजेक्ट
योगी सरकार लखनऊ के लिए 1170 करोड़ रुपये की वॉटर ट्रांसपोर्ट योजना लाई है। इसके तहत गोमती नदी, कुकरैल और शारदा नहर में वॉटर टैक्सी चलाई जाएंगी। योजना को 4 चरणों में 2032 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
प्रॉजेक्ट का मकसद ट्रैफिक जाम से राहत देना है। नदी-नहर के रास्ते 20-30 मिनट में शहर के एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचा जा सकेगा। किराया बस-ऑटो से कम रखा जाएगा। इसे यूपी जल निगम और LDA मिलकर PPP मॉडल पर चलाएंगे।
साथ ही गोमती और सई को साफ करने के लिए लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली में 300 करोड़ से ज्यादा की लागत से नए STP भी बनेंगे।
बीजेपी पर हमलावर सपा
मानसून में यूपी के शहरों में जलभराव को लेकर अखिलेश लगातार सरकार पर हमलावर हैं। गोरखपुर के बाद अब लखनऊ की नई योजना को मुद्दा बनाकर उन्होंने सीएम सिटी गोरखपुर में बदइंतजामी का सवाल उठाया है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)