क्या अनंत सिंह ने BJP MLC नवल किशोर यादव को मॉल में बांधकर पीटा था? RJD उम्मीदवार डॉ. संजीव के दावे से बिहार में बवाल
बिहार MLC चुनाव से पहले नया विवाद। परबत्ता के पूर्व JDU विधायक और पटना शिक्षक सीट से RJD समर्थित उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार ने दावा किया कि मोकामा विधायक अनंत सिंह ने BJP MLC नवल किशोर यादव को पटना के सेंट्रल मॉल में बांधकर पीटा था। कहा- नवल यादव दबंगई करने लाव-लश्कर के साथ अनंत की जमीन पर गए थे, वहीं कुटाई हुई, वही दर्द रह-रहकर निकलता है। 2 दिन पहले NDA की बैठक में नवल यादव ने अनंत सिंह पर सवाल पूछने पर कहा था- "बै, जो न पूछे सो खेसारी के दाल और अनंत सिंह।" उसी पर पलटवार करते हुए डॉ. संजीव ने ये सनसनीखेज दावा किया।
पटना। बिहार में MLC चुनाव से पहले मोकामा विधायक अनंत सिंह और BJP MLC नवल किशोर यादव के बीच पुरानी दुश्मनी का एक सनसनीखेज दावा सामने आया है। ये दावा किया है पटना शिक्षक सीट से RJD समर्थित उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार ने।
डॉ. संजीव का बड़ा दावा - "बांधकर पीटा था"
डॉ. संजीव कुमार ने मीडिया से कहा,
"उनको अनंत सिंह का मार याद है अभी तक, इसी के लिए वो परेशान रहते हैं। अनंत सिंह जी का सेंट्रल मॉल वाला जो आप देख रहे हैं, वहीं पर जब वो जमीन खरीदे थे, उसी समय नवल जी MLC रहते हुए वहां बार चलाते थे फर्जीवाड़ा करके। ये अपने लश्कर के साथ गए, भरदम कुटाई हुई। बांध कर के गाड़ी में बैठा कर हटाए। वही दर्द रुक-रुक के निकलता है नवल यादव का।"
उन्होंने आगे कहा - "अनंत सिंह के जमीन पर गए थे नवल किशोर यादव अपने लाव-लश्कर के साथ, वहीं पर इनकी कुटाई की गई थी।"
क्यों आया ये दावा?
दरअसल 2 दिन पहले CM सम्राट चौधरी के आवास पर MLC चुनाव को लेकर NDA की बड़ी बैठक हुई थी। बैठक में जाते समय जब पत्रकारों ने BJP MLC नवल किशोर यादव से अनंत सिंह को लेकर सवाल पूछा तो वो भड़क गए और बोले - "बै, जो न पूछे सो खेसारी के दाल और अनंत सिंह और फलना सिंह।"
इसी बयान पर प्रतिक्रिया मांगने पर डॉ. संजीव कुमार ने ये दावा कर दिया।
कौन हैं डॉ. संजीव?
डॉ. संजीव कुमार खगड़िया के परबत्ता से JDU के पूर्व विधायक हैं। 2024 में नीतीश कुमार के फ्लोर टेस्ट के दौरान बागी होने का आरोप लगा, जिसके बाद वो RJD में चले गए। पेशे से डॉक्टर हैं, पटना में बड़ा पैथोलॉजी-रेडियोलॉजी लैब चलाते हैं। अब RJD ने उन्हें पटना शिक्षक सीट से MLC उम्मीदवार बनाया है।
नोट: ये डॉ. संजीव कुमार का दावा है, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)