CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर INDIA गठबंधन का धरना, CM योगी का पलटवार - "जीते तो पुरुषार्थ, हारे तो EVM और EC को दोष, ये कांग्रेस की नियति"
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर मंगलवार को दिल्ली में INDIA गठबंधन के धरना-प्रदर्शन पर UP CM योगी आदित्यनाथ ने बड़ा हमला बोला। कहा - विपक्षी नेता अराजकता फैलाकर जनता को परेशान कर रहे हैं और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं। जीतते हैं तो खुद का पुरुषार्थ, हारते हैं तो EVM और चुनाव आयोग को दोष देते हैं। कोर्ट मेरिट पर फैसला दे तो अदालत को कटघरे में खड़ा करते हैं। ये कांग्रेस की नियति बन गई है। अराजकता बर्दाश्त नहीं होगी, जो बचा है वो भी गंवा देंगे।
लखनऊ/दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर INDIA गठबंधन मंगलवार को दिल्ली में धरना-प्रदर्शन करने जा रहा है। इससे पहले ही UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है।
सीएम योगी ने कहा कि INDIA गठबंधन के नेता अराजकता पैदा करके आम जनता को असुविधा पहुंचा रहे हैं और देश की संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने की कोशिश कर रहे हैं।
योगी ने कहा - ये कांग्रेस की नियति बन गई है
मुख्यमंत्री ने कहा,
"यह आश्चर्य की बात है कि अगर वे चुनाव जीतते हैं तो यह उनका पुरुषार्थ है। लेकिन अगर वे हारते हैं, तो वे EVM और चुनाव आयोग को दोष देते हैं। अदालत अगर मेरिट के आधार पर कोई फैसला देती है तो ये अदालत को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास करते हैं। इस तरह के काम कांग्रेस की नियति का हिस्सा बन गया है। उन्हें अपने भ्रष्ट आचरण और अविश्वासी नेतृत्व को बदलना चाहिए।"
'जो बचा है, वो भी गंवाना पड़ सकता है'
योगी ने चेतावनी देते हुए कहा कि INDIA गठबंधन को देश में अराजकता नहीं फैलानी चाहिए। संवैधानिक निकायों पर सवाल उठाने का प्रयास नहीं करना चाहिए। देश के लोग इस अराजकता को स्वीकार नहीं करेंगे, लंबे समय तक बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर ऐसे ही चलते रहे तो उन्हें जो कुछ भी बचा है, उसे भी गंवाना पड़ेगा।
इससे पहले सीएम योगी ने शारदीय नवरात्रि की द्वितीया पर मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की और 2017 से पहले और बाद के UP की तुलना करते हुए कहा कि 2017 से पहले महिला सुरक्षा पर सवालों से घिरा UP आज नारी सुरक्षा की नई पहचान बना है। जीरो टॉलरेंस, मिशन शक्ति, सेफ सिटी और महिला बीट पुलिसिंग ने भयमुक्त माहौल बनाया है। महिला पुलिस बल 10,000 से बढ़कर 44,000 से अधिक हो गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)