अयोध्या को मिलेगी एक और पहचान, बनेगा दुनिया का पहला "इंटरनेशनल टेम्पल म्यूजियम"
अयोध्या में अब PM नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट इंटरनेशनल टेम्पल म्यूजियम का निर्माण शुरू होने जा रहा है। योगी सरकार की मंजूरी के बाद जिला प्रशासन ने मांझा जमथरा में 52 एकड़ जमीन पर्यटन विभाग को दे दी है। 750 करोड़ की इस परियोजना को टाटा एंड संस CSR फंड से बनाएगी। म्यूजियम में देश-विदेश के प्रसिद्ध मंदिरों के आर्किटेक्ट मॉडल, इतिहास, निर्माण शैली और दुर्लभ सामग्री का विजुअल प्रजेंटेशन होगा। हर राज्य के लिए अलग गैलरी बनेगी। इसे देखने में करीब 3 घंटे लगेंगे। अक्टूबर 2026 तक निर्माण शुरू होने की उम्मीद है।
अयोध्या: राम मंदिर के बाद अब अयोध्या में PM नरेंद्र मोदी के एक और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पर काम शुरू होने वाला है। योगी सरकार की हरी झंडी के बाद जिला प्रशासन ने इंटरनेशनल टेम्पल म्यूजियम के लिए 52 एकड़ जमीन चिन्हित कर दी है।
मांझा जमथरा में बनेगा म्यूजियम
DM शांक त्रिपाठी ने बताया कि परियोजना के लिए जमीन की व्यवस्था मांझा जमथरा में कर दी गई है और इसे पर्यटन विभाग को सौंप दिया गया है। प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है और उम्मीद है कि अक्टूबर 2026 तक निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
750 करोड़ की लागत, टाटा बनाएगी
यह प्रोजेक्ट करीब 750 करोड़ रुपये का है। केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार और टाटा एंड संस के बीच इसको लेकर MOU हो चुका है। टाटा कंपनी इसे CSR फंड के तहत "नॉट फॉर प्रॉफिट SPV" के जरिए बनाएगी। सरकार ने इसके लिए जमीन 1 रुपये सालाना पर 90 साल की लीज पर दी है।
3 घंटे में देख सकेंगे देश-दुनिया के मंदिर
इस म्यूजियम की सबसे खास बात यह होगी कि यहां देश और विदेश के प्रसिद्ध मंदिरों के आर्किटेक्चर मॉडल, इतिहास, धार्मिक महत्व और निर्माण शैली को एक जगह दिखाया जाएगा। साथ ही दुर्लभ सामग्री का संग्रह और विजुअल प्रजेंटेशन भी होगा।
देश के अलग-अलग राज्यों के लिए अलग-अलग गैलरी बनाई जाएंगी, जहां उस प्रांत के विख्यात मंदिरों को प्रस्तुत किया जाएगा। DM के मुताबिक म्यूजियम को पूरा देखने में श्रद्धालुओं को करीब 3 घंटे का समय लगेगा।
DM शशांक त्रिपाठी ने कहा कि यह अयोध्या की सबसे बड़ी परियोजनाओं में से एक है। बनने के बाद यह देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख आकर्षण केंद्र बनेगा।
PM मोदी के सामने इस प्रोजेक्ट का संक्षिप्त प्रजेंटेशन भी किया जा चुका है।
What's Your Reaction?
Like
2
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)