बिहार में गाय-भैंस का DNA टेस्ट अनिवार्य, 15 लीटर वाली गाय और 10 लीटर वाली भैंस ही मिलेगी

बिहार में अब बिना DNA टेस्ट के गाय-भैंस नहीं मिलेगी। सम्राट चौधरी सरकार ने श्वेत क्रांति के लिए बड़ा फैसला लिया। पहले खून का सैंपल लेकर NDDB की किट से DNA जांच होगी, 21 दिन में रिपोर्ट, ब्रुसेला रोग की भी जांच। पास हुई तो ही किसान को मिलेगी। टारगेट - इस साल 50 हजार, 3 साल में 1 लाख पशु, 1000 करोड़ खर्च। एक किसान को 1, एक समिति को 5 पशु (3 गाय+2 भैंस), 50% महिला पशुपालकों को फायदा। कॉम्फेड गारंटर बनकर बैंक से लोन दिलाएगा, बीमा भी होगा। गाय कम से कम 15 लीटर, भैंस 10 लीटर दूध देने वाली होनी चाहिए। नस्लें - क्रॉस जर्सी, गिर, साहिवाल, मुर्रा।

Oct 15, 2026 - 15:59
0 4
बिहार में गाय-भैंस का DNA टेस्ट अनिवार्य, 15 लीटर वाली गाय और 10 लीटर वाली भैंस ही मिलेगी

पटना। अब बिहार में गाय-भैंस खरीदने से पहले उसका DNA टेस्ट होगा। चौंकिए मत, सम्राट चौधरी सरकार ने श्वेत क्रांति तेज करने के लिए ये अनोखा फैसला लिया है।

डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग अब बगैर DNA जांच के कोई पशु नहीं खरीदेगा।

कैसे होगा टेस्ट?
राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) की किट से खून का सैंपल लेकर जांच होगी। 21 दिन में रिपोर्ट आएगी कि गाय-भैंस कितना दूध दे सकती है। साथ ही देखा जाएगा कहीं ब्रुसेला रोग तो नहीं, क्योंकि इस रोग वाली पशु कभी गर्भधारण नहीं कर पाती और दूध देना बंद कर देती है। टीकाकरण रिकॉर्ड भी देखा जाएगा।

सरकार का प्लान क्या है?
मुख्यमंत्री गौ धन विकास ऋण योजना के तहत 3 साल में 1000 करोड़ खर्च होंगे। इस साल 50 हजार, कुल 1 लाख दुधारू पशु खरीदे जाएंगे।

नस्लें: क्रॉस जर्सी, गिर, साहिवाल, मुर्रा।

किसको कितना मिलेगा?
एक किसान को 1 पशु
एक समिति को 5 पशु (3 गाय + 2 भैंस)
50% लाभ महिलाओं को
उम्र 40 साल से कम वाले पात्र
बैंक लोन दिलाएगा COMFED, वो गारंटर बनेगा
8 लाख पशुपालकों को सीधा फायदा, ट्रेनिंग और बीमा भी

टारगेट क्लियर है - गाय रोज 15 लीटर और भैंस 10 लीटर से कम दूध न दे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User