मार्को रुबियो की भारत यात्रा पर सियासी बवाल, राहुल गांधी बोले - विदेश मंत्रालय में कंफ्यूजन, PM मोदी दें सफाई

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो 17 से 22 अक्टूबर तक भारत दौरे पर आ रहे हैं। मुंबई और जामनगर में उनकी मीटिंग होगी। इससे पहले ही कांग्रेस ने केंद्र को घेर लिया। राहुल गांधी ने X पर लिखा - रुबियो ने अपने कर्मचारी को मुंबई बुलाया है, MEA के अधिकारी उलझन में हैं। जयराम रमेश ने भी पूछा था - कार्यक्रम की जानकारी विदेश मंत्रालय क्यों नहीं, अमेरिकी राजदूत क्यों दे रहा है?

Oct 16, 2026 - 18:52
0 1
मार्को रुबियो की भारत यात्रा पर सियासी बवाल, राहुल गांधी बोले - विदेश मंत्रालय में कंफ्यूजन, PM मोदी दें सफाई

नई दिल्ली। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की भारत यात्रा अभी शुरू भी नहीं हुई और दिल्ली में सियासी पारा हाई हो गया है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को इस दौरे को लेकर मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला। राहुल ने कहा कि इस पूरी यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय (MEA) में ही कंफ्यूजन है।

राहुल ने X पर क्या लिखा?

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर PM मोदी को टैग करते हुए तंज कसा - 

 "मिस्टर रुबियो ने अपने कर्मचारी को मुंबई बुलाया है। मोदी जी, आपके विदेश मंत्रालय के अधिकारी इस बात को लेकर उलझन में हैं कि क्या हो रहा है। आप शायद समझाना चाहेंगे। बेशक, अगर आप चाहते हैं कि मैं समझाऊं तो बात अलग है।"

विवाद की जड़ क्या है?

दरअसल, भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा था कि रुबियो अपनी मुंबई यात्रा के दौरान भारतीय अधिकारियों से मिलेंगे और अमेरिका को उम्मीद है कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी वहां मौजूद रहेंगे।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने गुरुवार को इसी बयान पर सवाल उठाया था। उन्होंने पूछा था कि किसी देश के विदेश मंत्री के भारत आने के कार्यक्रम की जानकारी भारतीय विदेश मंत्रालय को देनी चाहिए, अमेरिकी एंबेसडर क्यों अनाउंस कर रहा है? MEA चुप क्यों है?

रुबियो का शेड्यूल क्या है?

अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक, मार्को रुबियो 17 से 22 अक्टूबर तक उज्बेकिस्तान और भारत की यात्रा पर हैं। वे पहले उज्बेकिस्तान के समरकंद में C5+1 मंत्रिस्तरीय बैठक में हिस्सा लेंगे, उसके बाद मुंबई और गुजरात के जामनगर का दौरा करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User