नेपाल बाढ़ के बाद बिहार में तबाही, घरों में घुसा पानी, रोते हुए युवक की तस्वीर शेयर कर भावुक हुए पवन सिंह, बोले- दर्द देख दुखी हूं
नेपाल में बाढ़ के बाद बिहार में गंगा समेत नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, लोगों के घरों में पानी, ताला लगाकर ऊंची जगह पर शरण। भोजपुर, आरा, पीपरपाती में बाढ़, तस्वीरें-वीडियो वायरल। बीजेपी MLC और भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की तस्वीरें शेयर कीं, एक में युवक रोते हुए आंसू पोंछ रहा, लिखा- लोगों की तकलीफ देख मन बेहद दुखी है। कहा- कहीं घरों में पानी, कहीं परिवार घर में कैद, कहीं कटान से छत-जमीन छिनने का डर, वर्षों की मेहनत से बसा संसार संकट में। बोले- ये सिर्फ चिंता का नहीं, मदद के लिए खड़े होने का समय, जल्द बीच में आऊंगा। CM सम्राट चौधरी से अपील- राहत-बचाव युद्धस्तर पर तेज कराएं, भोजन, पानी, दवा, नाव, कटान रोकने के ठोस इंतजाम हों। संदेश- आपका दर्द हमारा दर्द है, कोई खुद को अकेला न समझे।
भोजपुर: नेपाल में आई बाढ़ के बाद बिहार की नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। कई जिलों में हालात बाढ़ जैसे हो गए हैं। पानी घरों में घुस गया है, लोग घरों में ताला लगाकर ऊंची जगहों पर शरण लिए हुए हैं। भोजपुर, आरा और पीपरपाती समेत कई इलाकों से तबाही की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं।
इसी बीच बीजेपी MLC और भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह ने बाढ़ प्रभावित इलाकों की तस्वीरें शेयर कर भावुक पोस्ट किया।
रोते युवक की तस्वीर शेयर कर बोले- मन दुखी है
पवन सिंह ने जो तस्वीरें शेयर कीं, उनमें एक युवक रोता हुआ अपने आंसू पोंछता दिख रहा है, बाकी तस्वीरें बाढ़ की तबाही बयां कर रही हैं।
उन्होंने लिखा - "लोगों की तकलीफ देखकर मन बेहद दुखी है।"
पवन ने बताया - पीपरपाती, आरा समेत भोजपुर के अलग-अलग इलाकों में कहीं घरों में पानी घुस गया है, कहीं परिवार अपने ही घर में कैद हो गए हैं, तो कहीं कटान के कारण लोगों के सिर से छत और पैरों तले जमीन छिनने का डर है। जिन परिवारों ने वर्षों की मेहनत से घर-संसार बसाया, आज वही सब आंखों के सामने संकट में है।
सम्राट चौधरी से अपील
पवन सिंह ने कहा - ये समय सिर्फ चिंता जताने का नहीं, मदद के लिए खड़े होने का है। मैं पीपरपाती, आरा समेत सभी बाढ़ पीड़ित भाई-बहनों के साथ हूं, बहुत जल्द आपके बीच आकर तकलीफ करीब से देखूंगा और हर संभव मदद करूंगा।
उन्होंने CM सम्राट चौधरी से निवेदन किया - बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव युद्धस्तर पर तेज कराया जाए। जरूरतमंदों तक भोजन, पीने का पानी, दवाइयां, राहत सामग्री पहुंचे, सुरक्षित जगहों तक ले जाने के लिए पर्याप्त नाव और संसाधन हों, जहां कटान का खतरा है वहां तत्काल ठोस इंतजाम हो ताकि किसी का घर तबाही की भेंट न चढ़े।
अंत में पवन ने बाढ़ पीड़ितों को संदेश दिया - "मुश्किल की इस घड़ी में कोई खुद को अकेला न समझे। आपका दर्द हमारा दर्द है, आपकी चिंता हमारी चिंता है। ईश्वर से प्रार्थना है हर परिवार सुरक्षित रहे, किसी के घर का चिराग न बुझे और जल्द जीवन में सुकून लौटे।"
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)