गंगा-गंडक-कोसी-सोन उफान पर, नेपाल की बाढ़ से बिहार में खतरा, पटना के दानापुर-मनेर में हालात नाजुक, सरकार बोली- राहत में जुटे हैं

बिहार में गंगा, गंडक, कोसी, बूढ़ी गंडक, सोन का जलस्तर बढ़ने और नेपाल में भारी बारिश के बाद नदियों के दबाव से कई इलाकों में बाढ़ का खतरा। मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा- पानी लगातार बढ़ रहा, कई जिले प्रभावित, पटना जिला भी, निचले इलाकों में पानी, आवासीय व्यवस्था चरमराई, दानापुर-मनेर में स्थिति नाजुक, स्वयं निरीक्षण को जा रहा हूं, सरकार हर स्तर पर सुरक्षा और राहत में जुटी, अस्थायी शिविर, राशन, खाने-पीने की व्यवस्था, CM सम्राट चौधरी खुद मॉनिटरिंग कर रहे। जदयू नेता श्याम रजक बोले- पटना में पुनपुन और दरधा खतरे के निशान से ऊपर, लखना पूर्वी-पश्चिमी-उत्तरी, चंदासी, फतेहपुर में पानी घुस सकता है, तटबंध सुरक्षा का काम जारी।

Sep 03, 2026 - 16:34
0 2
गंगा-गंडक-कोसी-सोन उफान पर, नेपाल की बाढ़ से बिहार में खतरा, पटना के दानापुर-मनेर में हालात नाजुक, सरकार बोली- राहत में जुटे हैं

पटना: बिहार में गंगा, गंडक, कोसी, बूढ़ी गंडक और सोन का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। उधर नेपाल में भारी बारिश और भीषण बाढ़ के बाद वहां से आने वाली नदियों का दबाव भी बिहार पर बढ़ गया है। कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। इस पर सत्तारूढ़ एनडीए नेताओं ने कहा - सरकार हर स्तर पर लोगों की सुरक्षा और राहत में जुटी है।

पटना के दानापुर-मनेर में स्थिति नाजुक

मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा - पानी लगातार बढ़ रहा है। कई जिले प्रभावित हैं, पटना जिला भी। निचले इलाकों में पानी घुस गया है, आवासीय व्यवस्था चरमराई है। राज्य सरकार नजर बनाए हुए है।

उन्होंने बताया - पटना के दानापुर और मनेर इलाका बाढ़ से प्रभावित है। मैं खुद दानापुर जा रहा हूं, वहां हालात नाजुक हैं। प्रशासन राहत-बचाव में जुटा है। तत्काल राहत दी जा रही है, बाढ़ प्रभावितों के लिए अस्थायी शिविर, राशन और खाने-पीने की व्यवस्था की जाएगी। कोई असुविधा न हो, इसके लिए सरकार तत्पर है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खुद इसकी निगरानी कर रहे हैं।

पुनपुन-दरधा खतरे के निशान से ऊपर

जदयू नेता श्याम रजक ने कहा - पटना में पुनपुन और दरधा नदी खतरे के निशान से ऊपर चली गई हैं। कई गांवों में पानी घुस गया है। तटबंधों की सुरक्षा का काम इंजीनियरों द्वारा चल रहा है। मैं आज निरीक्षण पर जा रहा हूं।

उन्होंने चेताया - लखना पूर्वी, लखना पश्चिमी, लखना उत्तरी, चंदासी और फतेहपुर में जल्द पानी पहुंच सकता है। स्थिति बहुत खतरनाक है, सरकार लगातार बचाव में लगी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User