बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करो, तेजस्वी ने केंद्र से मांगे 5000 करोड़

बिहार में बाढ़ के हालात पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 19 जिलों के 20 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं और सरकार इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5000 करोड़ की विशेष सहायता दे। साथ ही महंगाई को लेकर भी उन्होंने केंद्र को घेरा।

Sep 06, 2026 - 19:18
0 2
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करो, तेजस्वी ने केंद्र से मांगे 5000 करोड़

पटना - बिहार में बाढ़ के बिगड़ते हालात को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने मांग की है कि बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए।

तेजस्वी ने कहा कि बिहार का 76 प्रतिशत भूभाग बाढ़ग्रस्त है। 19 जिलों के 20 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं, मवेशी बह गए हैं और हजारों करोड़ का नुकसान हुआ है। उन्होंने केंद्र से 5000 करोड़ रुपये की विशेष सहायता और राहत-बचाव के लिए वायुसेना के हेलीकॉप्टरों की मदद मांगी है। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी से बिहार का दौरा करने की अपील की है।

महंगाई के मुद्दे पर भी तेजस्वी ने सरकार को घेरा। उन्होंने X पर पोस्ट कर कहा कि डबल इंजन सरकार ने पेट्रोल-डीजल, खाद-बीज, गैस सिलेंडर और खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ाकर आम लोगों की कमर तोड़ दी है। जो लोग महंगाई को डायन कहते थे, आज वही सत्ता में बैठकर चुप हैं।

उन्होंने उज्ज्वला योजना पर भी सवाल उठाए और कहा कि गरीबों के घरों में खाली पड़े सिलेंडर योजना की हकीकत बता रहे हैं। 2014 में 384 रुपये वाला सिलेंडर आज 1100 रुपये के करीब है। तेल, दाल, आलू-प्याज और गैस के दामों ने गरीब और मध्यम वर्ग का जीना मुश्किल कर दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User